भनौता में राक्षसी ताड़का ने ऋषियों के यज्ञ को किया तहस-नहश मचाया तांडव : भगवान राम चंद्र ने किया ताड़का का वध

by

एएम नाथ। चम्बा :  राम लीला क्लब भनौता में नवरात्रे की तीसरी संध्या में कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मोहित किया। आज के कार्यक्रम में कलाकार धीरू ने ताड़का का मुख्य किरदार अदा कर सबको मोहित कर दिया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में जनकपूरी में सीता स्वयंबर में सभी कलाकारों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और राम विवाह की रस्म को पूर्ण किया।

रामलीला में राम का किरदार निभा रहे रोहित ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से हर वर्ष रामलीला का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया जाता है।

जिस कारण नए नवयुवकों को मंच में श्रद्धा के साथ जुड़ने की प्रेरणा मिलती रहती है। रामलीला के मुख्य कलाकार कौशिक उर्फ़ हन्नी ने बताया कि रामलीला के सभी साथी ग्रामीणों को धार्मिक आस्था के प्रति जागरूक कर नवयुवकों को नशे के प्रति दूर रहने का सन्देश देते रहते हैं।

कार्यक्रम में जोगिंदर सिंह मनकोटिया रिटायर्ड एसबीआई कर्मचारी ने राम विवाह के उपलक्ष पर उपस्थित सभी लोगों को प्रशाद वितरित भी किया।

प्रधान भब्बू मिंया ने लोगों को भारी से भारी संख्या में आने की अपील की, ताकि कलाकार अपनी प्रतिभा को भलीभांति से प्रदर्शित कर सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के परेल में पंचर की दुकान में टायर फटने से व्यक्ति की मौत

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला के सुल्तानपुर के साथ लगते मोहल्ला परेल में शनिवार को एक टायर पंचर की दुकान में टायर फटने से हुए जोरदार धमाके में टायरमैन की दर्दनाक मौत हो...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

परमात्मा का चिन्तन करने वाले जीव की भगवान खुद रक्षा करते है-  वेदान्ताचार्य स्वामी चेतना नंद  भूरीवाले  

बीटन (ऊना)  श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन में सर्ब संगत व महाराज ब्रह्मा नंद चेतना नंद भूरीवाले गरीबदास चैरीटेबल ट्रस्ट बीटन  द्वारा  भूरीवाले गुरुगद्दी के वर्तमान गद्दीनशीन वेदान्ताचार्य स्वामी चेतना नंद महारज  भूरीवालों की...
article-image
पंजाब

ढाई घंटे बाद उसने मास्क व चश्मा उतारा तो खुद बताया कि वह अमृतपाल : बलजीत कौर का भाई हरजिंद्र भी मीडिया के सामने आए

कुरुक्षेत्र : बलजीत कौर का भाई हरजिंद्र भी मीडिया के सामने आए और बताया कि पपलप्रीत को ही उसकी बहन जानती थी। वह भी धार्मिक आयोजनों के दौरान ही ढाई साल पहले पपलप्रीत मिला...
article-image
पंजाब

कॉलेज के पुराने विद्यार्थी भाई मंगल सिंह ने खालसा कॉलेज माहिलपुर को अनभवी गुरबाणी ज्ञान सटीक की सात पुस्तकें भेंट कीं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के बीएससी कक्षा सत्र 1965-66 के विद्यार्थी भाई मंगल सिंह ने आज कॉलेज पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब जी की व्याख्या पर आधारित अनभवी गुरबाणी...
Translate »
error: Content is protected !!