भम्मियां स्कूल की छात्रा दीपिका का एनएमएमएस परीक्षा में चयन : छात्रों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक 12000/- रुपये प्रति वर्ष की दर से 48000/- रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी

by

गढ़शंकर, 8 जुलाई : सरकारी मिडल स्कूल भम्मियां की छात्रा दीपिका पुत्री राम सरूप का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल प्रभारी रुपिंदर सिआ एवं मैथ मास्टर हरपाल सहोता ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा हर वर्ष यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस छात्रवृत्ति परीक्षा में भम्मियां स्कूल की छात्रा दीपिका का चयन हुआ है और उसने अपने माता-पिता, विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर इस छात्रा को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रति वर्ष 12000/- रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा की प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, सरपंच संदीप कौर, मनजिंदर कुमार, रुपिंदर सिंह, हरपाल सहोता, अनीता रानी, कमलजीत कौर व सुखविंदर कौर द्वारा छात्रा का विशेष सम्मान किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना  

पदम् पासी के नेतृत्व में देशभर से पधारे मूक बधिर लोगों का लाला सुंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी ने किया भव्य स्वागत – खन्ना होशियारपुर 2 दिसंबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आठ वर्षीय बच्ची रावी बंदेशा : कशमीर से कन्या कुमारी के लिए साईकल राइड पर

गढ़शंकर। आठ वर्षीय बच्ची रावी बंदेशा कशमीर से कन्या कुमारी के लिए साईकल राइड पर बेटी बचाओ के सलोगन के साथ बल्र्ड रिकार्ड बनाने निकली है। रावी बंदेशा रोजना अस्सी से एक सौ वीस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जालंधर लोक सभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी का नाम तय : कांग्रेस हाईकमान शीध्र कर सकती ऐलान

जालंधर : पूर्व मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस द्वारा जालंधर लोकसभा चुनावी मैदान में उतारने का मन बना लिया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी की दोआबा में जबरदस्त...
article-image
पंजाब

35 services of Transport and Goods

Hoshiarpur/July 25/Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Ashika Jain has told that an important step has been taken by the Punjab Government towards making government services more conveniently available to the common citizens, under which...
Translate »
error: Content is protected !!