भरमौर में वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में कार्यशाला का आयोजन : राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने की कार्यशाला की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :   उपमंडल मुख्यालय की भरमौर में वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के अलावा वन विभाग, राजस्व विभाग तथा ग्रामीण विकास के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में वन अधिकार अधिनियम-2006 से संबंधित कानूनी पहलुओं बारे महत्वपूर्ण व व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।
इसके अलावा वन अधिकार अधिनियम बारे उनकी शंकाओं का निराकरण किया गया। इस अवसर पर राजस्व व बागवानी मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार वन अधिकार अधिनियम 2006 को जनजातीय जिलों में प्राथमिकता के आधार लागू करेगी तथा इसके उपरान्त प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा ताकि जनजातीय क्षेत्रों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों के पात्र व्यक्तियों को भी इस कानूनी अधिकार उचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा  कि वन अधिकार अधिनियम 2006 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिमला में जनजातीय क्षेत्रों के डीसी, एसडीएम ने अधिनियम 2006 से संबंधित हर पहलू को पूरी तरह से स्पष्ट किया गया।
राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006  एक ऐसा ऐतिहासिक कानून है जिसमें  पंचायतों में होने वाली ग्राम सभाओं को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत जमीन देने का अधिकार प्राप्त है जिसके लिए ग्राम सभा में 50% की उपस्थिति  होना अनिवार्य है तथा इसमें 10% महिलाओं का होना लाजमी है। इस कार्यशाला में वन अधिकार मंच के राज्य संयोजक अक्षय जसरोटिया, हिमाचल घुमंतू पशुपालक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार भट्ट तथा डीएफओ भरमौर नरेन्द्र कुमार ने भी वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यशाला के उपरांत जगत सिंह नेगी ने भरमौर के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक चौरासी मंदिर परिसर में शीश नवाया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जनजातीय विकास मंत्री ने उपमंडल मुख्यालय भरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया तथा वहां सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाक्टर जनक राज, एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा, डीएफओ भरमौर नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में किया शुभारम्भ

डिजिटल लाइब्रेरी में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत रोहित भदसाली।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर में राज्य की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। यह पुस्तकालय विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिपाशा सदन मंडी में आयोजित प्रथम चरण के शिविर में 127 दिव्यांगों ने करवाई जांच : एलिम्को निःशुल्क देगी सात लाख रुपये की राशि से अधिक के उपकरण

मंडी, 18 दिसम्बर। जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर ने बताया कि दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए प्रथम चरण में मंडी के बिपाशा सदन में शिविर का आयोजन किया आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना और हमीरपुर के बागवानी अधिकारियों का दल पहुंचा बेंगलुरु, हिमाचल में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर की चर्चा

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिलों के 11 अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बागवानी विभाग ऊना के उप-निदेशक डॉ. के.के. भारद्वाज और हमीरपुर जिले के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं स्नेहपूर्ण संदेशों के लिए प्रदेशवासियों का आभार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने लोक भवन जाकर राज्यपाल को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नव वर्ष के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुखद...
Translate »
error: Content is protected !!