*भवन मैप स्वीकृति में आ रही अड़चनों का मौके पर होगा समाधान, नगर निगम ऊना में हर सोमवार लगेगा विशेष शिविर*

by
*नक्शा अप्रूवल प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में अहम पहल*
रोहित जसवाल।ऊना, 21 जुलाई. नगर निगम ऊना ने भवन निर्माण से जुड़ी नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध और नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में एक अहम पहल की है। अब प्रत्येक सोमवार को नगर निगम में विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें भवन स्वीकृति से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह शिविर प्रत्येक सोमवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि यह शिविर प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जन-सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को लेकर तय समय पर शिविर में पहुंचें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।
इस क्रम में सोमवार को श्री गुर्जर ने नगर निगम अधिकारियों और जिले के निजी आर्किटेक्ट्स के साथ एक बैठक भी की। बैठक के दौरान भवन नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया एवं संबंधित एसओपी की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने आर्किटेक्ट्स से नियमों का पालन करते हुए योजनाएं तैयार करने और आवेदन पत्रों में सभी आवश्यक दस्तावेज सुनिश्चित करने को कहा।
श्री गुर्जर ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि भवन नक्शों की जांच के दौरान यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो सभी आपत्तियां एकमुश्त दर्ज की जाएं, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने नक्शा अप्रूवल से जुड़े आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि हर सोमवार लगने वाले शिविर के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत की निगरानी संयुक्त आयुक्त स्वयं करेंगे और तकनीकी या वास्तुशिल्पीय जटिलताओं के समाधान के लिए आवश्यकतानुरूप विशेषज्ञों से परामर्श लिया जाएगा।
बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार, नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं जिले के निजी आर्किटेक्ट्स उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6 पूर्व विधायकों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका शुक्रवार को ली वापस

एएम नाथ। नई दिल्ली : 6 पूर्व विधायकों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका शुक्रवार को वापस ले ली। कांग्रेस के इन 6 विधायकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस पर गुरूद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़: इतिहास के सबसे करुण और प्रेरक अध्यायों में दर्ज साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुँचे। यह वही पावन धरती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम पंचायत डोमैहर, हिमरी और ओगली का किया दौरा : मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सुनी जनसमस्याएं

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने शिमला ग्रामीण विधानसभा के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज ग्राम पंचायत डोमैहर, हिमरी और ओगली का किया दौरा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक सभा चुनाव 2024 के संदर्भ में DC ने ली बैठक : मतदान प्रतिशतता की बढ़ोतरी पर दिया बल

शिमला, 08 दिसंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग...
Translate »
error: Content is protected !!