भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ ज़िला स्तरीय नागनी मेला : DC हेमराज बैरवा ने की शोभा यात्रा की अगुवाई

by
एएम नाथ। नूरपुर, 20 जुलाई: श्रावण और भाद्र मास में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नागनी माता मेले का शुभारंभ आज शनिवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ नागनी पंचायत के भड़वार में हुआ जिसमें उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शोभायात्रा की अगुवाई की। जबकि पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न इस मौके पर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक होने के साथ-साथ हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इन मेलों का आयोजन पिछले कई दशकों से करवाया जा रहा है और दूरदराज क्षेत्रों के लोग सारा साल यहां पर दर्शन करने के लिये आते हैं। उन्होंने कहा कि विरासत में मिले इन मेलों से स्थानीय लोगों की आर्थिकी को भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार जारी है। उन्होंने मंदिर के सौन्दर्यकरण तथा विकास के लिए नागनी मंदिर कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की।
हेमराज बैरवा ने कहा कि मंदिर के गेट के साथ फोरलेन निर्माण कार्य प्रगति पर है और बरसात के कारण यहां पानी तथा कीचड़ की वजह से जनमानस तथा दुकानदारों को असुविधा न हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समय रहते उचित कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए नूरपुर प्रशासन, मंदिर कमेटी तथा ग्राम पंचायत नागनी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनके बेहतर तालमेल व सयुंक्त प्रयासों से ही इस उत्सव का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सका है।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना भी की।
इससे पहले,मंदिर कमेटी प्रधान विशाल कटोच ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की नाट्य इकाई के कलाकारों के साथ अन्य कलाकारों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
ये रहे मौजूद :  एसडीएम गुरसिमर सिंह,डीएफओ अमित शर्मा,तहसीलदार राधिका सैनी,नायब तहसीलदार सदवां ज्ञान चंद,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार,स्थानीय पंचायत प्रधान राजबंत कौर,मंदिर कमेटी प्रधान विशाल कटोच विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायतों के प्रधान एवं मंदिर कमेटी के सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 25 पेट्रोलिंग मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : 3.72 करोड़ रुपये की लागत से शिमला के लिए 19 और नूरपुर पुलिस जिला के लिए छह पेट्रोलिंग मोटर साइकिलें की प्रदान

एएम नाथ। शिमला/ नूरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से यातायात के सुचारू संचालन और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शिमला और नूरपुर पुलिस जिला के लिए हाई विज़िबिलिटी क्षमता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी को भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने को किया प्रेरित

किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल मजदूरी और बाल विवाह के प्रति किया जागरूक किशोरियों को कौशल विकास, एनीमिया व सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की दी जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायकों के क्षेत्रों के साथ भेदभाव से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर

विद्यार्थी परिषद के 46 में प्रांत अधिवेशन में शामिल हुए जय राम ठाकुर एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली क्लास में एडमिशन का रास्ता साफ : HC के आदेश से हिमाचल के 50 हजार बच्चों को बड़ी राहत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते अहम फैसला सुनाया. अदालत ने कहा कि 6 साल से कम उम्र के बच्चों का स्कूलों में एडमिशन होगा. हाईकोर्ट के फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!