भाखड़ा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने का फैसला पंजाब के साथ धोखा : डॉ. राज कुमार चब्बेवाल

by

हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी देने के फैसले का कड़ा विरोध, सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) द्वारा पंजाब सरकार के कड़े विरोध के बावजूद हरियाणा को भाखड़ा डैम से तत्काल 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने के फैसले को पंजाब के साथ धोखा और पंजाबियों के खिलाफ गहरी साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के अधिकारों पर सीधा हमला है।

डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि भाखड़ा और पोंग डैम में जल स्तर पहले ही कम है, इसके बावजूद हरियाणा को अतिरिक्त पानी देना न केवल गैरकानूनी है बल्कि पूरी तरह से अनुचित भी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पंजाब में पहले से मौजूद पीने के पानी की गंभीर समस्या को और बढ़ा देगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पंजाब के पास अपनी जरूरत से भी कम पानी है, और हरियाणा, जो पहले ही अपने हिस्से से ज्यादा पानी ले चुका है, को अब और पानी नहीं दिया जा सकता।

डॉ. चब्बेवाल ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने छोटे राजनीतिक स्वार्थों को त्यागकर पंजाब के हकों की रक्षा के लिए एकजुट हों और केंद्र की इस जबरदस्ती का डटकर विरोध करें।

अंत में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने हकों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिप्पी सिद्धू मर्डर केस :सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया जवाब

चंडीगढ़ : चंडीगढ में एडवोकेट एवं नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू मर्डर केस में आरोपी कल्याणी सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सीबीआई ने पंजाब एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आधा हाथ और चेहरे से मांस था गायब, मचा हड़कंप : रहस्यमयी तरीके से लापता छात्रा की लाश मिली

एक हफ्ते से परिवार बेटी की कर रहा था तलाश एएम नाथ। मंडी :  छह दिन से लापता छात्रा की लाश जंगल में मिली है। लाश के चेहरे को जानवरों ने नोच खाया है।...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट 29 मार्च को

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट 29 मार्च को माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर की एलुमनी एसोसिएशन द्वारा कालेज से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं उपलब्ध करा रहे पूर्व विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!