भाजपा 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी : कांग्रेस सरकार द्वारा 619 सरकारी संस्थाओं को बंद करने के विरोध में

by

शिमला : भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए 619 सरकारी संस्थाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में भाजपा संबंधित जिलों में भाजपा 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। यह निर्णय आज भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया। बैठक में 15 फरवरी से 28 फरवरी तक जिला मुख्यालय पर भाजपा विरोध प्रदर्शनों का आयोजन करेगी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे। विधायक दल की बैठक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि अभी तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार 32 बिजली बोर्ड के कार्यालय बंद कर चुकी है ,इसी प्रकार 291 स्वास्थ्य संस्थान पीएचसी पर ताले लग चुके हैं, 3 तहसीलों को बंद कर दिया गया है, 20 उप तहसीलों को भी बंद कर दिया गया, 9 कानूनगो सर्कल भी बंद कर दिए गए हैं, इसी प्रकार 80 पटवार सर्कल, 17 ITI 2 श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यालय, 2 रेवेन्यू सब डिवीजन, 16 पीडब्ल्यूडी सर्कल डिवीजन सब डिवीजन, 18 SDPO पुलिस स्टेशन पुलिस पोस्ट , 3 आयुर्वेद अस्पताल, 41 आयुर्वेदा स्वास्थ्य केंद्र 32 जल शक्ति विभाग के कार्यालय ,11 बि डि ओ दफ्तर और 40 अन्य विभागों को भी बंद कर दिया गया है। रणधीर शर्मा ने कहा कि फिजूलखर्ची में कांग्रेस पार्टी काफी आगे चल रही है छोटे से प्रदेश में मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री की भी घोषणा कर नई प्रथा शुरू कर दी है। प्रदेश में 7 मंत्रियों के साथ 6 CPS की भी नियुक्ति कर दी गई, इससे प्रदेश पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।
राजनीतिक नियुक्तियों की दृष्टि से 4 ऐसे पद वितरित कर दिए गए हैं, जिनको कैबिनेट रैंक दिया गया है।इससे भी हिमाचल प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश की जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का कार्य कर रही है, जिस प्रकार से सरकार ने डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर रेट बढ़ाया उसके कारण हिमाचल प्रदेश में महंगाई दर बढ़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एमसी ऊना में 43 लाभार्थियों को 10-10 हज़ार रूपये के लोन विभिन्न बैंकों से मुहैया करवाए : नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी

ट वेंडर्ज़ को आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना -एडीसी एमसी ऊना में मनाया गया प्रधानमंत्री स्वनिधि-स्वावलंबी महोत्सव ऊना, 30 सितंबर: नगर परिषद ऊना में आज आजादी का अमृत महोत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हटवाड़ स्कूल पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार, छात्र छात्राओं से किया संवाद बोले-फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही जल्द शुरू होगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य

एएम नाथ। बिलासपुर, 15 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज हटवाड़ स्कूल का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस अवसर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

83 से 110 वर्षीय बुजुर्गों ने बूथों पर पहुंच अपने हक का वोट डाल की मिसाल पेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 83 से 110 वर्ष तक के बुजूर्गों ने मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपने अधिकार का वोट देकर मिसाल पेश की है। बता दें कि विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के जमानाबाद...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आहमने साहमने खनन मंत्री बैंस और राणा केपी सिंह : अवैध माइनिंग का मामला, राणा केपी सिंह ने सीबीआई या हाइकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की की मांग

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस दुआरा रूपनगर तथा आनंदपुर साहिब इलाके में हुई गैर कानूनी माइनिंग में पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह तथा उनके नजदीकियों का हाथ होने की बात करते हुए विजिलैंस...
Translate »
error: Content is protected !!