भाजपा के आशीष शर्मा हमीरपुर से 1571 मतों से जीते : मतगणना के पहले चार राउंडों में आगे रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, उसके बाद पिछडे़

by
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ कड़ा मुकाबला
एएम नाथ। हमीरपुर 13 जुलाई। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के बीच हुए कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को 58 मतदान केंद्रों पर और कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को 36 मतदान केंद्रों पर बढ़त प्राप्त हुई।
May be an image of 2 people, crowd and text
ईवीएम के मतों की गणना के लिए 11 टेबल लगाए गए थे। पहले चार राउंड की मतगणना में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे रहे, लेकिन इसके बाद पांचवें राउंड में आशीष शर्मा आगे हो गए। इसके बाद उन्होंने शेष सभी चार राउंडों में भी अपनी बढ़त बनाए रखी और आखिरकार 1571 मतों से जीतने में कामयाब हो गए।
May be an image of 8 people and people smiling
पहले राउंड में 11 मतदान केंद्रों की ईवीएम के मतों की गिनती में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को 200 मतों बढ़त मिली जोकि दूसरे राउंड में बढ़कर 1704 हो गई। तीसरे राउंड में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को केवल 3 मतों की बढ़त मिली और उनकी कुल बढ़त 1707 हो गई।
May be an image of 10 people, camel and text
लेकिन, चौथे राउंड में उनकी बढ़त कम होकर 883 रह गई। पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा 67 मतों से आगे हो गए। इसके बाद उन्होंने अपनी बढ़त बनाए रखी तथा ईवीएम की गिनती के नौंवें एवं आखिरी राउंड में उनकी बढ़त 1433 हो गई। पोस्टल बैलेट्स में भी उन्हें 138 मतों की बढ़त मिली और उन्होंने 1571 मतों से जीत दर्ज की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी की 1926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत किश्त मुख्यमंत्री ने की जारी

एएम नाथ। पांगी :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी घाटी के किलाड़ में आयोजित 78वें हिमाचल दिवस समारोह के दौरान ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1,926 महिलाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोटधार में आईटीआई और हिमाचल प्रदेश कॉपरेटिव बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की : 64 करोड़ रुपये से निर्मित बगछाल पुल किया जनता को समर्पित – घुमारवीं में भराड़ी को तहसील बनाने की की घोषणा

बगछाल सड़क को डबल लेन करने के लिए 58 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा  बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लग में विशाल जनसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्ति पर सहायक सूचना अधिकारी संजय चौहान को दी विदाई

एएम नाथ। चंबा :  ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में सहायक सूचना अधिकारी तकनीकी के पद पर कार्यरत संजय चौहान आज मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन :गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरु सिंह सभा व प्रदेश सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन...
Translate »
error: Content is protected !!