भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : विधायकों के कांग्रेस छोड़ने की वजह है मुख्यमंत्री सुक्खू, हताशा में कर रहे हैं इधर-उधर की बातें

by

देशहित में किए गए हर वादे को भाजपा ने किया पूरा : जयराम ठाकुर

हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत से देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा

एएम नाथ। बिलासपुर :नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया हर वादा पूरा होता है। नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की वजह से ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी और संगठन हैं। भाजपा की इस स्वीकार्यकता के ऐसे ही नहीं बनी है। इसके पीछे हमारे नेताओं की की महान त्याग और कठिन तपस्या है, जिन्होंने देशहित में देशवासियों से किया हर वादा निभाया। आज अगर भारत में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान की व्यवस्था के साथ अनुच्छेद 370 से कश्मीर को आज़ादी मिली तो यह हमारे जनसंघ के नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 70 साल पहले देखा गया सपना था जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने 2019 में पूरा किया। वह बिलासपुर के झंडूता से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित जनसभा में भाग ले रहे थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का आभार भी जताया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर आंदोलन चलाया। इसी साल 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ। भगवान श्रीराम की मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम की भव्यता को पूरी दुनिया ने देखा। उन्होंने कहा कि यह आगे भी रुकने वाला नहीं हैं। भारत को विकसित बनाना अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है, जिसे हम हर हाल में तय समय से पहले हासिल करेंगे।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार अल्पमत में हैं। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए था लेकिन विधानसभा में भाजपा के विधायकों को निष्कासित कर अपनी सरकार बचाई। आज कांग्रेस के विधायक अपनी पार्टी छोड़कर, अपनी विधायकी छोड़कर जाने को मजबूर हुए तो इसका एकमात्र कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं। अब तक कांग्रेस के मात्र छह विधायकों ने पार्टी छोड़ी है और भी कई विधायक हैं जो मुख्यमंत्री की कार्यपद्धति से तंग आ चुके हैं। आज मुख्यमंत्री जो इस तरह की बातें कर रहे हैं उसका कारण है कि उनकी कुर्सी सुरक्षित नहीं हैं और वह हताशा में इस तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नरेन्द्र मोदी ने जनहित में काम किए हैं उसकी वजह से आज देश सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी पर ही भरोसा करता हैं। इस बार के लोक सभा चुनावों भाजपा हर विधान सभा सीट पर अपनी बढ़त बनाएगी और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस मौक़े पर उनके साथ पूरे मंत्री राजेन्द्र गर्ग, वर्तमान विधायक जेआर कटवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली का पहले करना होगा भुगतान फिर खाते में आएगी सब्सिडी : प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं को जोर का झटका धीरे से

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लोगों को जोर का झटका धीरे से देंगे। किसी भी उपभोक्ता को बिजली का उपयोग करने से पहले प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करवाना होगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने नई दिल्ली में की एनएचपीसी के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा, पाँगी में एनपीएचसी के डुग्गर व भरमौर में एनएचपीसी चरण दो और तीन के प्रभावितों को दिया जाए रोजगार एएम नाथ। दिल्ली : भरमौर-पांगी के विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाकघर लघु बचत पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक आयोजित

 एएम नाथ। बिलासपुर 06 नवम्बर : उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में आज डाकघर लघु बचत योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!