भाजपा को भीषण गर्मी से भी अधिक वोटरों का गुस्सा झेलना पड़ेगा  : तिवारी

by
लाल डोरा के बाहर स्थित कॉलोनियों को नियमित करने का वादा किया
चंडीगढ़, 21 अप्रैल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन से कहा कि समय बताएगा कि कौन गलती कर रह रहा है।
तिवारी ने टंडन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इब्तिदाई इश्क है, रोता है क्या, आगे आगे देखेंगे होता है क्या। उन्होंने कहा कि असली लड़ाई और अंतिम उल्टी गिनती अभी शुरू हुई है व फैसला 4 जून को सुनाया जाएगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी के वादों का जिक्र करते हुए कहा कि केवल टंडन ही नहीं, भाजपा के सभी उम्मीदवारों को मतदाताओं के गुस्से का सामना करना पड़ेगा, जो स्थिति 20 करोड़ नौकरियों और सभी भारतीयों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये जमा करने जैसे जानबूझकर भुलाए गए वादों के मद्देनजर गर्मी की तुलना में अधिक भयानक और गंभीर होगी।
टंडन द्वारा इंडिया गठबंधन के जीतने संबंधी तिवारी के दावों को भारी गलती बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी ने कहा कि न केवल स्वतंत्र और निष्पक्ष पर्यवेक्षक कह रहे हैं कि भाजपा का पतन और पराजय तय है, बल्कि भाजपा के आंतरिक सर्वेक्षण भी ऐसा कह रहे हैं। यही कारण है कि इनकी घबराहट अब लोगों के सामने आने लगी है।
यह हैरानीजनक है कि एक सज्जन व्यक्ति संजय टंडन, जिन्होंने अपने जीवन में कभी वार्ड का चुनाव भी नहीं लड़ा है, भाजपा की पौराणिक चुनावी सफलता के बारे में भविष्यवाणी कर रहे हैं।
इसी बीच तिवारी ने सेक्टर-29 में लोगों से क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी, चंडीगढ़ के पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, आप के वरिष्ठ नेता चंद्रमुखी शर्मा, चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव राजीव मौदगिल और इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद थे।
इस दौरान तिवारी ने लोगों से कहा कि चंडीगढ़ को एक व्यापक और समग्र विकास से जुड़ी योजना की जरूरत है, जिसमें शहर की नई जरूरतों को पूरा किया जा सके। उन्होंने लोगों द्वारा दिए जा रहे समर्थन के लिए आभार जताया।
इससे पहले दिन में उन्होंने मौली जागरण इलाके में पैदल यात्रा की और लोगों से बातचीत की। वोट और समर्थन की अपील करते हुए, उन्होंने लोगों की समस्याओं के बारे में भी पूछा और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लाल डोरा के बाहर बने घरों को नियमित करने का भी वादा किया, जो निवासियों की लंबे समय से चल रही मांग है।
वहीं पर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच. एस लक्की ने कहा कि पिछले सांसद किरण खैर के कार्यकाल में लोगों की अपनी समस्याओं के हल हेतु भारी परेशानी का सामना करना पड़ था। सांसद कई-कई महीने लोकसभा क्षेत्र में नहीं दिखती थी। लेकिन सांसद तिवारी के रूप में लोगों को उम्मीद की नई रोशनी दिखी है।
जहां अन्य के अलावा, मुकेश राय, लेखपाल, श्री पाल वर्मा, सतवीर सिंह सांगवान भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के 141 पदों के लिए उपचुनाव का शेड्यूल जारी, आचार संहिता लागू : मतदान 29 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा

9 पद ग्राम पंचायत प्रधान, 17 उपप्रधान, 1 पंचायत समिति सदस्य, 2 जिला परिषद सदस्य तथा 112 पंचायत वार्ड सदस्य के पद पर होगा चुनाव एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के विकास के लिए स्थानीय निकाय विभाग की ओर से नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमीः डा. रवजोत सिंह

स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर निगम को 1.76 करोड़ रुपए की सुपर सकर मशीन की समर्पित होशियारपुर, 3 दिसंबरः  पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामले मंत्री डा. रवजोत सिंह ने आज नगर निगम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजनों की पहुंच हो आसान : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर एडीसी मनेश यादव ने किया आह्वान

हमीरपुर के एनजीओ भवन परिसर में आयोजित किया गया जिला स्तरीय समारोह हमीरपुर 03 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में दिव्यांगजनों की सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पूर्व-छात्र संघ का गठन : अनिल कुमार ठाकुर प्रधान, अमित कुमार उप प्रधान,  दिनेश कुमार सचिव चुने गए

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज 8 अप्रैल 2024 को महाविद्यालय के पूर्व छात्रों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!