भाजपा जिला प्रवक्ता निर्मल पांडे जनता की समस्याओं को लेकर सांसद हर्ष महाजन से मिले

by

जमीनी स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर हुआ मंथन

एएम नाथ। दिल्ली : भाजपा चंबा जिला प्रवक्ता निर्मल पांडे ने भटियात की जनता की समस्याओं को लेकर आज राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की।
निर्मल पांडे ने सांसद के साथ चंबा जिले, विशेषकर भटियात क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं और सार्वजनिक समस्याओं पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रवक्ता निर्मल पांडे ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और उनका लाभ आम जनता तक पहुँचाने पर जोर दिया।
सांसद हर्ष महाजन ने आश्वासन दिया कि चंबा जिले के विकास और स्थानीय जनता की मांगों को केंद्र स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा। स्थानीय राजनीति में इस मुलाकात को भटियात विधानसभा क्षेत्र के समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पांडे ने इस दौरान महाजन जी को भटियात के विकासात्मक कमियों और उनके निवारण से संबंधित मुद्दों से रूबरू करवाया गया। उन्होंने भट्टियात सहित जिले के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने और जर्जर पुलों के शीघ्र सुधार पर बल दिया। उन्होंने लंबित सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने की आवश्यकता जताई ताकि क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिल सके।
उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन ने आश्वस्त किया है कि वे संसद और संबंधित मंत्रालयों में भट्टियात और चंबा की आवाज उठाते रहेंगे ताकि लंबित कार्यों को जल्द पूरा किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी सुदृढ़ सड़क व पुल नेटवर्क की बड़ी सौगात : सांसद कंगना रनौत

मनाली–लेह सामरिक मार्ग पर चार नए पुलों से सेना व पर्यटन दोनों को मिलेगा नया संबल एएम नाथ। शिमला : भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आस्था अग्निहोत्री के चुनावी मैदान में उतरने पर लगा विराम : यह समय माँ को श्रद्धांसुमन अर्पित करने का, चुनाव लड़ने का क़तई भी नहीं : डॉ. आस्था अग्निहोत्री

हरोली : लोक सभा सीट हमीरपुर या गगरेट विधानसभा हल्के से उपचुनाव में हाईकमान द्वारा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चाओं को विराम लग गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा चुनाव में खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह का हुआ बुरा हाल : जगमीत सिंह के नेतृत्व में NDP को सिर्फ 7 सीटें मिलीं

कनाडा के चुनाव में लिबरल पार्टी को जीत मिली है। भारत के लिहाज से इस चुनाव की सबसे अहम बात यह है कि New Democratic Party  को चुनाव में करारी हार मिली है। NDP...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर…. कल रात 20 वर्षीय युवक के मर्डर से साफ़ हो गया गढ़शंकर में आम लोग सुरक्षित नहीं : अमरप्रीत लाली

विफल पुलिस व प्रशासन में चहेते अफसरों को नियुक्त करने वाले विधायक को जनता से माफी मांगनी चाहिए गढ़शंकर।  विधानसभा हल्का गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है और लोगों का सरकार, प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!