भाजपा ने 2024 लोक सभा चुनाव के लिए पंजाब में ठोकी ताल : प्रदेश भाजपा में 169 एग्जीक्यूटिव मेंबर और 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए

by

जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश भाजपा ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। एक तरफ जहां शिरोमणि अकाली दल से दोबारा गंठबंधन के लिए इनकार कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ अब 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिसको लेकर प्रदेश भाजपा में 169 एग्जीक्यूटिव मेंबर और 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं. पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.
स्थायी आमंत्रित सदस्य : कैप्टन अमरिंदर सिंह, सनी देओल, सुनील जाखड़, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, तरुण चुघ,श्वेत मलिक,इकबाल सिंह लालपुरा, चरणजीत सिंह अटवाल, स. मनप्रीत सिंह बादल, प्रो राजिंदर भंडारी, राजिंदर मोहन सिंह चिन्ना, जसविंदर सिंह ढिल्लों, हरजीत सिंह ग्रेवाल, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अमनजोत कौर रामूवालिया, जयवीर सिंह शेरगिल, सोम प्रकाश, भगत चुन्नी लाल, जंगी लाल महाजन, लक्ष्मीकांत चावला, तीक्ष्ण सूद,एस. और सरबजीत सिंह विर्क शामिल हैं
अकाली दल से गठबंधन नही होगा :
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के बाद अब ये और ज्यादा साफ हो गया है कि भाजपा अकाली दल को साथ लेकर नहीं चलने वाली है. इसकी बड़ी वजह यह भी है कि उपचुनाव में वोटिंग प्रतिशत आम आदमी पार्टी का जहां 34.1 प्रतिशत रहा तो कांग्रेस को 27.4 प्रतिशत और अकाली दल-बसपा गठबंधन का 17.9 प्रतिशत तो बीजेपी का सिर्फ 15.2 वोट प्रतिशत प्रतिशत रहा। इन नतीजों को देखते हुए बीजेपी ने अकाली दल से गठबंधन की संभावना से इनकार किया जा रहा है।
आंदोलन के समय टूटा था गठबंधन : केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को लागू करने के बाद किसानों ने इन्हें वापस लेने के लिए प्रदर्शन किया था। किसानों का समर्थन करते हुए अकाली दल ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया था। जिसके बाद 2022 में अकाली दल ने बसपा से गठबंधन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर होगा चुनाव, नामांकन प्रक्रिया पूरी, 17 तक ले सकते हैं नाम वापसी

गुजरात। गुजरात में 1 दिसंबर से पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा अब 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव...
article-image
पंजाब

अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के मामले में एमएलए गनीव कौर मजीठिया ने सीएम मान को लिखा पत्र : मामला दर्ज हुए 24 दिन से अधिक समय, अभी तक गिरफ्तार नही

अमृतसर :  मजीठा में स्थित सरकारी स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक पर एमएलए गनीव कौर मजीठिया ने सीएम भगवंत मान को कारवाई की मांग करते हुए पत्र लिखा हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

व्यक्तिगत लाभ के लिए कांग्रेस ने बार-बार लोगों के साथ किया विश्वासघात : जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 17 अगस्त । कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) में कथित स्थल घोटाले काे लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा...
article-image
पंजाब

Nation’s Progress Lies in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 2 : Rigvediya Purvamanya Puri Peethadheeshwar Jagadguru Shankaracharya Swami Nischalanand Saraswati Ji Maharaj delivered a profound discourse on “Rashtra Utkrishti” (National Excellence) at a religious assembly today, outlining a clear roadmap for...
Translate »
error: Content is protected !!