भाजपा ने पंजाब की तीन और सीटों से उतारे उमीदवार : होशियारपुर से सोम प्रकाश की टिकट काट उनकी धर्मपत्नी को दी टिकट

by

चंडीगढ़ : भाजपा ने पंजाब में तीन और सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया । भाजपा ने होशियारपुर से मंत्री की सोम प्रकाश की टिकट काट कर उनकी धर्मपत्नी अनीता सोमप्रकाश को टिकट दिया गया है। इसके इलावा खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड और बठिंडा से पूर्व आईएएस परमपाल कौर सिद्धू को टिकट दिया गया है। परमपाल कौर कुछ दिन पहले ही सर्विस से वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुई थीं। वे वरिष्ठ अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं।
इससे पहले, 30 मार्च को भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।उस लिस्ट में जालंधर से आप छोड़कर आए सुशील रिंकू, लुधियाना से कांग्रेस छोड़कर आए रवनीत सिंह बिट्टू, पटियाला से कांग्रेस छोड़कर आई परनीत कौर, फरीदकोट से हंसराज हंस, गुरदासपुर से दिनेश बब्बू और अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू का नाम शामिल था। 30 मार्च की जारी सूची में भाजपा ने इस बार गुरदासपुर से मौजूदा सांसद सनी देओल का टिकट काटा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार लोगों के साथ किया हर एक वायदा करेगी पूरा – संगत सिंह गिलज़ियां

मंत्री बनने के बाद पहली बार होशियारपुर पहुंचे संगत सिंह गिलज़ियां होशियारपुर, 28 सितम्बरः कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलज़ियां ने आज यहाँ कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज की जसप्रीत कौर, तरनप्रीत, करन बस्सी व मनीषा अपने अपने ग्रुपों के नतीजों में कालेज में रहे प्रथम

खालसा कालेज के विभिन्न ग्रुपों में बीए बीएड व बीएसी बीएड की परिक्षाओं के नतीजे सौ प्रतिशत रहे गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के एजूकेशन विभाग में चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए...
article-image
पंजाब

525 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार

जालंधर  : नशीले पदार्थों की तस्करी के एक और प्रयास को विफल करते हुए बीएसएफ के जवानों ने 525 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार किया महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को और फिर रिहा : तुषार गांधी ने ट्वीट करके खुद इस बात की पुष्टि की

मुंबई :महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई में  पुलिस ने  हिरासत में लिया गया है। तुषार गांधी ने ट्वीट करके खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है ...
Translate »
error: Content is protected !!