भाजपा नेता हिरासत में : एसएचबी की टीम पुलिस सुरक्षा के बीच अवैध रूप से घरों में खड़े किए गए ढांचों को गिराने पहुंची

by

चंडीगढ़। नगर निगम, एस्टेट ऑफिस और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की अतिक्रमण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में नेता रुकावट खड़ी कर रहे हैं। सेक्टर 29 में एसएचबी की टीम पुलिस सुरक्षा के बीच अवैध रूप से घरों में खड़े किए गए ढांचों को गिराने पहुंची थी। इस दौरान चंडीगढ़ भाजपा के कुछ नेता पहुंच गए और सरकारी काम में बाधा खड़ी करते हुए सीएचबी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया थाना एसएचओ राम रतन भी पहुंच गए। भाजपा नेता नरेश अरोड़ा और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए शशि शंकर तिवारी और अन्यों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, मगर वह लगातार मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। जिसके बाद इन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस इन्हें गाड़ी में बिठा ले गई। जिसके बाद विभाग की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चलाई गई। स्थानीय थाना एसएचओ ने बताया कि इन्हें कुछ समय के लिए पकड़ा गया था और बाद में छोड़ दिया गया। बोर्ड के कर्मियों को अवैध निर्माण के खिलाफ मुहिम में स्थानीय लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में यह मुहिम चलाई गई। बता दें कि शहर में लगातार अवैध रूप से ढांचे खड़े करने वालों को स्थानीय नेताओं की शह मिलती रही है। ऐसे में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने में रुकावट भी पैदा होती है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर (सीईओ) यशपाल गर्ग ने कहा कि शहर में कई सेक्टरों में अवैध निर्माणों की सूची तैयार की गई है। विभाग की ओर से आगे भी ऐसी मुहिम चलाई जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 6 जुलाई : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए बीसीए छठे सेमेस्टर के परिणाम में अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। इस संबंधी जानकारी देते कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर कमल...
article-image
पंजाब

घरों में बनाए जाने वाले शौचालय, सामुदायिक शौचालय, लिक्विड व सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों में तेजी लाने के डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने दिए निर्देश

होशियारपुर, 25 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि दिसंबर तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल-हर घर नल प्रोजैक्ट के माध्यम से जिले में 100 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी के बेटे ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या : आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

एएम नाथ। शिमला :  राजधानी शिमला में पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी के 25 वर्षीय बेटे मुदित अवस्थी ने सोमवार को रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिमला स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!