‘‘भाजपा नेताओं को इतने निचले स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए’’ : जिम्पा ने केंद्रीय रेलवे मंत्री को पत्र लिखकर अपना रोष करेंगे व्यक्त

by

रेलगाड़ी नंबर 14012/14011 के आगरा तक विस्तार के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक को समागम से जानबूझ कर किया अनदेखा
होशियारपुर, 28 अगस्त: होशियारपुर के विधायक और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर-दिल्ली ऐक्सप्रैस रेलगाड़ी के आगरा तक विस्तार के मौके पर बीते दिनों करवाए गए समागम में उनको न बुलाए जाने पर इसको होशियारपुर के लोगों के साथ धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि वह होशियारपुर से लोगों के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवाएं निभा रहे हैं। इसके बावजूद रेलवे मंत्रालय के किसी उच्च अधिकारी या स्थानीय अधिकारियों ने उनको समागम में शिरकत करने का कोई न्योता नहीं भेजा। 24 घंटे लोगों में रहने वाले और लोक कल्याण के कार्यों को पहल देने वाले जिम्पा ने इस बात पर रोष प्रकट किया है कि एक चुने हुए लोक प्रतिनिधि के तौर पर उनको समागम में न्योता न देकर प्रोटोकोल का भी उल्लंघन किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस गाड़ी के मथुरा-आगरा तक विस्तार का वह स्वागत करते हैं क्योंकि उनके अथक प्रयासों के कारण ही यह संभव हुआ है। अब होशियारपुर और आस-पास के इलाकों के श्रद्धालु वृन्दावन आसानी से जा सकते हैं। जिम्पा ने कहा कि इस गाड़ी को मथुरा (वृन्दावन) तक चलाए जाने की वह पिछले लम्बे समय से कोशिश करते आ रहे हैं और इस संबंधी केंद्रीय रेलमंत्री को 21 अक्तूबर 2022 को पत्र भी लिख चुके हैं। जिसके जवाब में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैश्नव ने 30 नवंबर 2022 को पत्र लिखकर बताया था कि इस माँग पर उन्होंने रेलवे के सम्बन्धित डायरैक्टोरेट से पूरी रिपोर्ट माँग ली है और इस संबंधी संभावनाओं की तलाश की जा रही है।

इसके अलावा नवंबर-दिसंबर 2022 में भी केंद्रीय रेलवे मंत्री के साथ पत्र व्यवहार होता रहा है। जिम्पा ने कहा कि उनकी कोशिशों के स्वरूप ही इस रेल का आगरा तक विस्तार संभव हो सका, जिस कारण वह केंद्रीय रेलमंत्री का धन्यवाद भी करते हैं। परन्तु स्थानीय भाजपा नेताओं ने इस समागम को राजनीतिक रंगत देकर गलत संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता यदि इस समागम में सभी राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं को न्योता दिया जाता।

जिम्पा ने कहा कि वह केंद्रीय रेलवे मंत्री को एक पत्र लिखकर इस संबंधी अवगत करवाएंगे और जिन अधिकारियों ने जानबूझ कर ऐसा किया है उन पर कार्यवाही करने के लिए लिखेंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं को भी नसीहत दी है कि इतने निचले स्तर की राजनीति करके लोग मन में भाजपा नेताओं का सम्मान और अधिक घटेगा। जिम्पा ने कहा कि लोगों ने जिनको अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना है उनको सरकारी समागमों से तो दूर रखा जा सकता है परन्तु लोगों के दिलों से दूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह लोगों के प्रतिनिधि हैं और लोक कल्याण के लिए दिन-रात मेहनत करते रहेंगे।

जि़क्रयोग्य है कि बीते दिनों रेलगाड़ी नंबर 14012/14011 होशियारपुर-दिल्ली ऐक्सप्रैस रेलगाड़ी का आगरा तक विस्तार किया गया है। मथुरा स्टेशन पर उतरकर श्रद्धालु वृन्दावन तक का सफऱ अब आसानी से कर सकेंगे। जिम्पा ने लोगों की इस माँग के लिए निजी स्तर पर काफ़ी कोशिशें की थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अध्यापक नेता हरमेश भाटिया को विभिन्न शख्सियतों द्वारा श्रद्धांजलियां भेेंट

गढ़शंकर : डीटीएफ के ब्लाक अध्यक्ष व मजदूर मुलाजम किसान अध्यापक के साथी हरमेश भाटिया नमित अंतिम अरदास उनके पैतृक गांव में आयोजित की गई। हरमेश भाटिया गत दिनों इस संसार को अलविदा कर...
पंजाब

एक बच्चे के हत्या के बाद दूसरे लापता बच्चे को लेकर अभिभावकों में भय

लुधियाना : लुधियाना के ढंडारी खुर्द के दशमेश मार्कीट इलाके में एक दिन पहले अमित नामक बच्चे को उसके कमरे में रहते एक नौजवान ने पैसों के लालच में अगवा कर लिया था। बच्चे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में पंजाब के 18 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक दबाव की आशंका

एएम नाथ। पावंटा साहिब :  एटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में पढ़ रहे एक 18 वर्षीय छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महतप्रीत सिंह, निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप...
article-image
पंजाब

प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह को पर्थ ऑस्ट्रेलिया विश्व कबड्डी कप के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : तीसरा विश्व कबड्डी कप 26/04/2025 को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में ग्लेडिएटर क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छह देशों की शीर्ष स्तरीय लड़कों की टीमें भाग ले रही हैं। लायलपुर...
Translate »
error: Content is protected !!