भाजपा पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की कर रही तैयारी- कांग्रेस अपने विधायक के साथ ही कहीं खड़ी नजर नहीं आई : सुनील जाखड

by

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय हाईकमान करेगी। फिलहाल पंजाब भाजपा सभी सीटों पर चुानाव लड़ने के लिए तैयारियों में लगी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अघोषित गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि जब सत्ता पक्ष और विपक्ष ही मिल जाए तो पंजाब की फिक्र किसी पार्टी को तो करनी होगी। पंजाब में विपक्षी दल कांग्रेस अब आप बन चुकी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के हितों पहरा देती रहेगी। अब भाजपा को ही विपक्ष की भूमिका अदा करनी पड़ रही है। सुनील जाखड़ गत दिनों दैनिक सवेरा से विशेष बातचीत कर रहे थे।

हिट एंड रन केस में ड्राइवरों का आंदोलन किसान आंदोलन जैसा न हो
एक सवाल के जवाब में सुनील जाखड़ ने कहा कि ऐसा नहीं है कि ट्रक ऑप्रेटर सिर्फ पंजाब में ही हैं। देश भर में ऑप्रेटर है। कई राज्यों में काफी मजबूत संगठन भी है। मगर इसकी तुलना किसान आंदोलन से नहीं की जा सकती। पंजाब में भी ट्रांसपोर्ट का बहुत बड़ा बिजनैस है मगर सड़क दुर्घटनाओं में जिस तरह से हादसों की तादाद लगातार बढ़ रही है उससे किसी की तो जिम्मेदारी निर्धारित करनी होगी। ऐसे में आपस में बैठकर इसका समाधान निकलेगा। स्पीड को कंट्रोल करना होगा। तभी दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा ताकि लोगों के जान माल की सुरक्षा की जा सके।

कांग्रेस अपने विधायक के साथ ही कहीं खड़ी नजर नहीं आई :  कांग्रेस के विधायकसुखपाल खैहरा को एक मामले में जमानत मिलने के बाद फिर एक मामले में गिरफ्तार किए जाने पर सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायक के साथ ही कहीं खड़ी नजर नहीं आई तो वह पंजाब के लोगों के साथ और अपने आम कार्यकर्ता के साथ कैसे खड़ी होगी। सुखपाल सिंह खैहरा का कसूर केवल इतना है कि वह पंजाब सरकार के खिलाफ बोलते हैं, जो कांग्रेस हाईकमान को ठीक नहीं लगता क्योंकि आने वाले समय में कांग्रेस और आप के गठबंधन की संभावना है और सुखपाल खैहरा के बयान ऐसे माहौल में कांग्रेस और आप के लिए मुश्किल पैदा करते हैं। इसलिए कांग्रेस ने इस मामले पर सुखपाल खैहरा का साथ ही नहीं छोड़ा बल्किउसकी राजनीतिक बलि ले ली गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाने होंगे संबंध, युवती को बाथरूम में ले जाकर अश्लील हरकत : पकड़े गए डीएसपी साहब, वीडियो वारयल – सस्पेंड, फिर गिरफ्तार

युवती के यौन शोषण वाले वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान कर्नाटक के 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी...
article-image
पंजाब

राजपुरा थाना सिटी के SHO सस्पेंड : गोलीकांड मामले में लापरवाही का आरोप

राजपुरा : राजपुरा पुलिस विभाग में भी कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजपुरा थाना सिटी के SHO, किरपाल सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। गोलीकांड मामले...
article-image
पंजाब

Special Diwali Celebrated with Special

Hoshiarpur/Daljeet Ajnhoha/Oct.16 : Sahara Welfare Society celebrated this year’s Diwali festival in a heartwarming and creative manner with specially-abled children. At the Government Senior Secondary School, Janauri, these children showcased creatively designed lamps and...
article-image
पंजाब

भारतीय जनता पार्टी कल चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव नतीजों पर करेगी मंथन : जालंधर वेस्ट विधानसभा उप चुनाव को लेकर भी भाजपा बनाएगी रणनीति

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी ने मंथन के लिए काेर कमेटी की मीटिंग बुलाई है। उक्त मीटिंग में लोकसभा चुनाव लड़े सभी उम्मीदवार, भाजपा नेता, जिला प्रधान हाजिर रहेंगे। इस...
Translate »
error: Content is protected !!