भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए डॉ. राजीव बिंदल का नामांकन हुया प्राप्त … राष्ट्रीय परिषद के लिए 8 सदस्य ने भरा नामांकन और 8 हुए पदेन : डॉ. राजीव भारद्वाज

by

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत पार्टी प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पार्टी की नामांकन प्रक्रिया 12:00 बजे प्रारंभ हुई और 2:00 बजे संपन्न हुई। यह जानकारी भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज द्वारा दी गई।

May be an image of 18 people and text
डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मेरे साथ सह चुनाव अधिकारी के रूप में संजीव कटवाल एवं डॉ. राजीव सहजल कार्यरत रहे।

May be an image of 8 people and tableराजीव भारद्वाज ने पूरी चुनाव प्रक्रिया के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हमारे पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन हेतु डॉ. राजीव बिंदल के एक ही नाम के तीन सेट प्राप्त हुए। जिसका अनुमोदन क्रमशः जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष और समस्त विधायक दल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समस्त लोकसभा और राज्यसभा के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ने किया। यानी हमारे पास शाम 5:00 बजे तक केवल प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन प्राप्त हुआ।

May be an image of 6 people and text
यह है भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य
डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सभी सांसद जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।
यह है भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पद के 8 नामांकन
भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान हमें राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हेतु आठ नामांकन प्राप्त हुए जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, डॉ. राजीव सहजल एवं संजीव कटवाल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

27 जुलाई को हिमकेप्स संस्थान, बढेड़ा में जिला स्तरीय ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जुलाई- ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें राष्ट्र निर्माण में शामिल करने के उद्देश्य...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सौ झुग्गियां सहित लाखो का समान जल कर राख, आग हादसे का डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण

ऊना :  बाथू में प्रवासी मजदूरों की झुंगियो में अचानक आग लगने से कुछ ही समय मे एक सौ से ज्यादा झुंगिया में फैल गेई और देखते ही देखते एक सौ से ज्यादा झुंगिया...
हिमाचल प्रदेश

एचपीएसएस अधिकारी मनजीत बंसल बनीं संयुक्त सचिव, अतिरिक्त वित्त सचिव प्रदीप कुमार को सेवा विस्तार

एएम नाथ । शिमला : विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों पर उप सचिव (एचपीएसएस) मनजीत बंसल को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4-5 जनवरी को राजस्व अदालतों में करवाएं इंतकाल और तक्सीम के मामलों का निपटारा

हमीरपुर 03 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 4 और 5 जनवरी को जिला हमीरपुर की विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!