भाजपा प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी : भाजपा नेता केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को 1 से 30 जून तक घर-घर पहुंचाएंगे

by

शिमला : केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसकी रणनीति शनिवार को शिमला में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में तैयार की गई। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार को लाना है। इस संकल्प से भाजपा आगे बढ़ेगी। भाजपा सरकार के 9 साल और कांग्रेस के अनेकों वर्षों की अगर तुलना की जाए तो कांग्रेस का राज भाजपा के 9 वर्ष के आगे फीका पड़ जाता है।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार 30 मई को 9 वर्ष पूरे कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। हिमाचल में भी 1 से 30 जून तक भाजपा नेता केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे। राजीव बिंदल ने कहा की पहले हम एक-दो सांसदों के लिए लड़ते थे, आज हम सरकारें बनाने के लिए लड़ते हैं। इसी संघर्ष की बदौलत केंद्र में 450 सांसदों वाली कांग्रेस आज 40 पर सिमट गई है और मात्र 2 सांसद वाली भाजपा आज पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छल, कपट और मायाजाल से भाजपा को सत्ता से बाहर किया। कांग्रेस और भाजपा के सत्ता परिवर्तन का अंतर मात्र 0.9% प्रतिशत वोट का है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनसंपर्क अभियान से जन समर्थन जुटाया जाएगा। मोदी सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाएंगे। केंद्र सरकार ने 3.60 लाख से ज्यादा लोगों को पक्का मकान, आयुष्मान भारत में 5 लाख के इलाज का पैसा, कोविड काल में मुफ्त वैक्सीन, गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलने, हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क जैसे अनेकों काम किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चयनित ग्राम पंचायतों में 15 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा बैठक 

एएम नाथ। चंबा :  जनजातीय नायक एवं आदर्श बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष पर जनजातीय गौरव वर्ष के आयोजन को लेकर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा चिकित्सा महाविद्यालय एक साल में बनेगा प्रदेश का उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान : मुख्यमंत्री

सर्जरी और जांच के लिए जीरो वेटिंग पीरियड पर दिया बल टांडा के चिकित्सकों के साथ मुख्यमंत्री ने किया साढ़े तीन घंटे का संवाद एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषक विकास एसोसिएशन ने स्वयं सहायता समूह का किया गठन

बैठक में जायका परियोजना की दी जानकारी पट्टा मेहलोग, 6 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत भावगुड़ी के गांव ओडा मंजियार में कृषक विकास एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला की गोलियां लगने से संदिग्ध हालात में मौत, मामला दर्ज

गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रही 62 वर्षीय महिला की घर के निकट गली में दो अज्ञात मोटरसाइकिल स्वारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। गढ़शंकर पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!