भाजपा में शामिल दो पूर्व विधायक : शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला और मनमोहन सिंह साथियाला

by

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के दो पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला और मनमोहन सिंह साथियाला दिल्ली जाकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अजनाला विधानसभा के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह अजनाला ने शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को अपना इस्तीफा भेज दिया था। जिसमें लिखा था कि वह अपनी अकाली दल की मेंबरशिप से इस्तीफा देते हैं। उनके समर्थक अकाली दल की तरफ से अजनाला में जोध सिंह समरा के इंचार्ज लगने के बाद से नाराज नजर आ रहे थे। जिसके चलते अजनाला से पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी ने इस्तीफा दिया है।
उन्होंने लिखा है कि मुझे अकाली दल की सदस्यता छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में चल रही पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। विधानसभा के चुनाव में अकाली दल की पीठ पर छुरा घोंपने वालों को हलका इंचार्ज लगाया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा था कि पंजाब, पंजाबियत और सिख पंथ के भले के लिए अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से दिए आदेश और जत्थेदार इकबाल सिंह झुंदा की अगुवाई में पडतालिया कमेटी की तरफ से की शिफारियों की तरफ पार्टी नेतृत्व की ओर से ध्यान नहीं दिया गया । इस माहौल में मेरा अकाली दल में रहना मुश्किल है जिसके चलते में अकाली दल से इस्तीफा दे रहा हूं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चक गुरु समुंदड़ा में तीसरे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पंजाब पुलिस क्लब अंडर-17 वर्ग में बना चैंपियन : एफए पोसी और अंडर-14 वर्ग में अपना एनआरआई एफसी क्लब और एफए लंगड़ोंया संयुक्त रूप से विजयी

गढ़शंकर l अपना एनआरआई फुटबॉल क्लब द्वारा गढ़शंकर के गांव चक गुरु-समुंदड़ा में अध्यक्ष मोहन सिंह मल्ली यूएसए, गुरदेव सिंह रक्कड़ कमेटी मैनेजर, करनैल सिंह केली अध्यक्ष, अमरीक सिंह राय उपाध्यक्ष, सुच्चा सिंह रक्कड़...
article-image
पंजाब

चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने की चैकिंग : 9 बच्चे भीख मांगते पकड़े, काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंपे

मानसा। मानसा के डीसी नवजोत कौर के आदेश पर चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट बच्चों की भलाई और सुरक्षा के लिए सक्रिय हुआ है। इस क्रम में, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अधिकारी खुशवीर कौर और डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली में बादल फटने से आई बाढ़ : पलचान में मची अफरा तफरी, आज भी भारी बारिश का अनुमान

एएम नाथ। मनाली । हिमाचल प्रदेश के मनाली  में आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी व आखरी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से पलचान, रुआड व कुलंग गांव में अफरा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे धरनास्थल पर : सनोली में निजी कंपनी के खिलाफ धरना दे रहे लोगों को दिया आश्वासन प्रदेश सरकार पूरे मामले को उठाएगी पंजाब सरकार के समक्ष

कमेटी बनाकर विभिन्न समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन ऊना, 3 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के सनोली-मजारा में पंजाब-हिमाचल सीमा पर पंजाब में स्थित एक निजी कंपनी द्वारा पर्यावरण...
Translate »
error: Content is protected !!