भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को नवीन दायित्व पर डॉ. राजीव बिंदल व सांसद अनुराग ठाकुर ने दी शुभकामनाएँ

by

संगठन, सुशासन और युवाओं के सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है नितिन नबीन का राजनीतिक सफर : नंदा

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन को उनके नवीन पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि नितिन नबीन का राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। 23 मई 1980 को झारखंड की राजधानी राँची में जन्मे नितिन नबीन ने कम आयु में ही सार्वजनिक जीवन में कदम रखा और संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आज पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक पद तक पहुँचे हैं। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन लगातार पाँचवीं बार बांकीपुर विधानसभा से भारी मतों से विजयी होकर जनविश्वास का प्रतीक बने हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि नितिन नबीन का विधायक से लेकर बिहार सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री और अब राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तक का सफर उनके कुशल नेतृत्व, कार्यक्षमता और संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है। पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास तथा विधि विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में उनके कार्यकाल को सुशासन और विकास से जोड़ा जाता है।
नंदा ने उनके संगठनात्मक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, सिक्किम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में संगठन प्रभारी एवं चुनाव प्रभारी के रूप में नितिन नबीन ने पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से सिक्किम में पहली बार भाजपा का कमल खिलना उनके कुशल रणनीतिक नेतृत्व का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि नितिन नबीन सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़े रहे हैं। पटना में विगत वर्षों से भव्य रामनवमी शोभा यात्रा का आयोजन, ‘नवीन सिन्हा प्रतिभा सम्मान समारोह’ के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने 2013 में अमेरिका के IVLP कार्यक्रम के माध्यम से वैश्विक अनुभव प्राप्त किया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नन्दा ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा उनके अनुभव और ऊर्जा से पार्टी देशभर में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा को भी उनके मार्गदर्शन से संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और पार्टी “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मत्स्य आखेट से हटा प्रतिबन्ध, मछुआरों का रोजगार शुरु

एएम नाथ। बिलासपुर 16 अगस्त : हिमाचल प्रदेश के जलाश्यों एवं सामान्य नदी नालों व इनकी सहायक नदियों में 20 हजार से अधिक मछुआरे मछली पकड़ कर अपनी रोजी रोटी कमाने में लगे हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : 11 वर्ष के अंतराल के बाद आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1995 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली शिक्षक मॉं कार्यक्रम शुरू : सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को निभाएगा पहली शिक्षक-मा कार्यक्रम- आशीष बुटेल

सुन्दरनगर 14 दिसम्बर : बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को महत्व देते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए “ पहली शिक्षक-माँ” कार्यक्रम का शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के पार्वती नदी में डूबे ITI के 2 छात्र, शव बरामद

एएम नाथ। कुल्लू  :  कुल्लू जिले में पार्वती नदी में डूबे दो आईटीआई प्रशिक्षु छात्रों के शव शुक्रवार (21 मार्च) को बरामद किए गए। गुरुवार (20 मार्च) दोपहर को नहाने उतरे दोनों छात्र गहरे...
Translate »
error: Content is protected !!