भाना सिद्धू के खिलाफ तीसरा केस दर्ज : अबोहर थाने में डराने-धमकाने और अफवाह फैलाने के आरोप में केस दर्ज

by

संगरूर, 28 जनवरी : यू-ट्यूबर भाना सिद्धू की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब एनके खिलाफ अबोहर थाने में डराने-धमकाने का तीसरा पर्चा दर्ज किया गया है।  भाना सिद्धू के खिलाफ पहले लुधियाना और पटियाला में मामले दर्ज हैं।  इस तीसरे पर्चे की जानकारी लक्खा सिधाना ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। भाना सिद्धू के खिलाफ अबोहर थाने में डराने-धमकाने और अफवाह फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक शिकायतकर्ता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन भाना सिद्धू के खिलाफ 18/24 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
यहां बता दें कि पहला मामला लुधियाना पुलिस ने एक इमिग्रेशन एजेंट महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज किया था।
इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और जमानत मिलने के बाद जैसे ही वह जेल से बाहर आया, तो पटियाला पुलिस ने चेन स्नैचिंग और मारपीट के मामले में भाना सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया और उसे पटियाला ले आई। उसे अदालत ने 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इसी दौरान अब अबोहर थाने में भी मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीडीएम माडल स्कूल हैबोवाल : आठवीं में कमलप्रीत कौर 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम

स्कूल हैबोवाल का आठवीं कक्षा का नतीजा शानदार रहा गढ़शंकर, 8 जून पीडीएम माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल हैबोवाल बीत का आठवीं कक्षा का नतीजा शानदार रहा है। आठवीं कक्षा की छात्रा कमलप्रीत कौर वासी...
article-image
पंजाब

63 वर्षीय ब्यक्ति ने जहरीली वस्तू खाने से इलाज दौरान मौत : पत्नी के बयानों पर खरड़ के ठेकेदार पर 33 लाख हड़पने और गली गलोच कर जलील करने से परेशान के आरोपों पर मामला दर्ज

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक ब्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु खा कर  खुदकुशी करने के आरोप में खरड़ के एक ठेकेदार  मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। गढ़शंकर पुलिस को  कुलवीर कौर...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की रहती 4 सीटों के लिए भी किया उम्मीदवारों का एलान : 3 विधायकों के इलावा दो दिन पहले अकाली दल छोड़ कर आए पवन टीनू को दी टिकट

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी की तरफ से जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर सीट से उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए पार्टी ने अपने तीन विधायकों के इलवा अकाली दल छोड़ कर आए अकाली नेता...
Translate »
error: Content is protected !!