भारत का एक और दुश्मन खत्म : मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड की हार्ट अटैक से मौत

by
लाहौर  : मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हाफिज अब्दुल रहमान मक्की का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख मक्की लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लाहौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। मक्की जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद का बहनोई भी था।
भारत सरकार ने मक्की को कई आतंकी हमलों में शामिल होने का आरोपी ठहराया था। 2008 के मुंबई हमलों के अलावा, लाल किले पर हमले की साजिश, रामपुर, श्रीनगर और बारामूला में हुए आतंकी हमलों में भी मक्की का हाथ होने का दावा किया जाता था। संयुक्त राष्ट्र ने 2023 में मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था और पाकिस्तान से उसे गिरफ्तार करने की मांग की थी। हालांकि, पाकिस्तान ने हमेशा मक्की को संरक्षण दिया।  मक्की की मौत से भारत में राहत की सांस ली जा सकती है, लेकिन आतंकवाद का खतरा अभी भी बना हुआ है। भारत को पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करनी चाहिए।
लाहौर (उत्तम हिन्दू न्यूज): मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हाफिज अब्दुल रहमान मक्की का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख मक्की लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लाहौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। मक्की जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद का बहनोई भी था।
            भारत सरकार ने मक्की को कई आतंकी हमलों में शामिल होने का आरोपी ठहराया था। 2008 के मुंबई हमलों के अलावा, लाल किले पर हमले की साजिश, रामपुर, श्रीनगर और बारामूला में हुए आतंकी हमलों में भी मक्की का हाथ होने का दावा किया जाता था। संयुक्त राष्ट्र ने 2023 में मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था और पाकिस्तान से उसे गिरफ्तार करने की मांग की थी। हालांकि, पाकिस्तान ने हमेशा मक्की को संरक्षण दिया।
मक्की की मौत से भारत में राहत की सांस ली जा सकती है, लेकिन आतंकवाद का खतरा अभी भी बना हुआ है। भारत को पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करनी चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*ग्राउंड जीरो पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का केवल सिंह पठानिया ने लिया जायजा : अधिकारियों सहित आपदा प्रभावित क्षेत्र बोह पहुंचे केवल सिंह पठानिया

विद्यार्थियों के नष्ट हो चुके प्रमाण पत्रों को जारी करवाने में मदद करेगा प्रशासन: उपायुक्त एएम नाथ।  धर्मशाला, 25 जुलाई: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह...
पंजाब

नवांशहर जिले के 25 लाख की लागत से 18 प्राईमरी हैल्थ सैंटर अपग्रेड हो बनेंगे आम आदमी क्लीनिक, 26 जनवरी से होंगे शुरू

नवांशहर। पंजाब की भगवंत मान सरकार के आदेशों अनुसार जिला सेहत विभाग जिले में 18 और आम आदमी क्लीनिक बनाने के लिए प्रयासरत है। जिसकी शुरुआत आने वाली 26 जनवरी को की जाएगी। ये...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विद्यार्थियों को 18 हजार रुपये के वजीफा चैक वितरित

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज मैं विधार्थियों को बलवीर सिंह वजीफा योजना तहत चार विद्यार्थियों को 18 हजार रुपये के वजीफा चैक कार्यकारी प्रिंसिपल लखविंदरजीत कौर ने वितरित किए।। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!