भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लापता अमृतपाल की तलाश तथा उसकी सकुशल घर वापसी के लिए खन्ना ने की भारत सरकार से अपील

by

पत्र द्वारा केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के समक्ष उठाया मुद्दा
होशियारपुर 27 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने फाजिल्का जिले के अमीर खास थाने के अंतर्गत सीमावर्ती गांव खैरे के उत्तर में 21 जून को लापता हुए 23 वर्षीय युवक अमृतपाल सिंह की तलाश करने व उसकी सकुशल घर वापसी के लिए भारत सरकार से अपील की है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों अमृतपाल सिंह नियमित कृषि कार्य के लिए सीमा चौकी राणा के क्षेत्र में बाड़ के आगे चला गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार अमृतपाल गेट बंद होने तक वापस नहीं लौटा। लापता युवक के पिता जुगराज सिंह के अनुसार उनका बेटा बाड़ के पार पड़ने वाली उनकी पारिवारिक ज़मीन पर गया और पूरे दिन काम करने के पश्चात शाम को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास से गायब हो गया। खन्ना ने उक्त मामले सम्बन्धी तुरंत केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पत्र द्वारा इस मामले सम्बन्धी सूचित करते हुए अमृतपाल की तलाश करने और उसकी सकुशल घर वापसी की मांग की है। खन्ना ने पीड़ित परिवार को हौंसला देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है। श्री खन्ना ने कहा कि भारत सरकार की करवाई से अमृतपाल के सकुशल घर लौटने की पूरी उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

NSS Unit of Rayat College

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/1st August : The NSS Unit of Rayat College of Law successfully organized a Poster Making Competition and a Drug Abuse Awareness Rally on the theme “Healthy Youth, Drug-Free Nation” . A total...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर निकली भर्ती : लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

एएम नाथ । शिमला : सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूपिंदर सिंह हुड्डा का ऑपरेशन हिमाचल : कांग्रेस की बचा ली लाज, हारते-हारते राज्यसभा में जीत

चंडीगढ़ : हरियाणा में रात के 1.30 बजे तक 16 घंटे चले हाई-वोल्टेज चुनावी ड्रामे के बाद कांग्रेस पार्टी दो में से एक राज्यसभा सीट जीत पाई। इसका भी पूरा श्रेय भूपेंद्र सिंह हुड्डा...
Translate »
error: Content is protected !!