भारतीय एकता मंच (पंजीकृत) ने फिर निभाया मानवता का फर्ज, जरूरतमंद मरीज के लिए किया रक्तदान

by

पुनीत महाजन |  चंडीगढ़ |भारतीय एकता मंच पंजीकृत संस्था द्वारा आज एक बार फिर मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश की गई। संस्था हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है और निरंतर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है।
आज सुबह चंडीगढ़ प्रशासन पब्लिक हेल्थ विभाग के जूनियर इंजीनियर हरनीत सिंह का फोन भारतीय एकता मंच के सदस्यों के पास आया। उन्होंने जानकारी दी कि सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती एक मरीज रमजान खान (निवासी पटियाला, आयु लगभग 50 वर्ष) को खून की सख्त जरूरत है। मरीज के साथ उनके भतीजे अरमान खान पटियाला से चंडीगढ़ आए हुए थे और दो यूनिट रक्त की आवश्यकता थी।
जैसे ही यह सूचना भारतीय एकता मंच के सदस्यों तक पहुंची, संस्था के सक्रिय सदस्य एवं रिटायर्ड एसडीओ पब्लिक हेल्थ गुरुदर्शन सिंह ने तुरंत आगे आकर रक्तदान करने की सहमति दी। गुरुदर्शन सिंह समाज सेवा और रक्तदान के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं तथा अब तक कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान कर चुके हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर मरीज के लिए रक्तदान किया।
भारतीय एकता मंच लगातार समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद, गरीब बच्चों को किताबें उपलब्ध करवाना, जरूरतमंदों को कपड़े, चप्पल और जूते देना, गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग करना तथा अस्पतालों में मरीजों की सहायता जैसे अनेक नेक कार्य कर रही है और भविष्य में भी करती रहेगी।
संस्था के जनरल सेक्रेटरी कम फाउंडर पुनीत महाजन भी समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं। वे दिन-रात जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं और अपना निजी कार्य छोड़कर भी समाज सेवा में जुट जाते हैं।
इसी कड़ी में अब पुनीत महाजन द्वारा सेक्टर-17 स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस, चंडीगढ़ में लोगों के लिए वाटर कूलर लगवाने की पहल की जा रही है। गौरतलब है कि इस कार्यालय में प्रतिदिन लगभग 500 से 700 लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं, लेकिन वहां पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इस नेक कार्य में चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, एसडीओ, जूनियर इंजीनियर एवं अन्य स्टाफ भी पूरा सहयोग दे रहे हैं।
भारतीय एकता मंच के अध्यक्ष कम फाउंडर नरेंद्र जेतक, प्रधान सुनीता ठाकुर तथा संस्था की पूरी एक्टिव कमेटी ने पुनीत महाजन के समाज सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। नरेंद्र जेतक स्वयं भी सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। और पुनीत महाजन को कई सरकारी कार्यालय और सोसाइटीज और संस्था ने कई बार उनको सम्मानित भी किया जा चुका है इस बार उन्होंने 15 अगस्त समारोह पर पुनीत महाजन को इन सामाजिक और अच्छे कार्यों के लिए उनको सम्मानित किया जाए इस काम के लिए वह चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन गवर्नर साहब से भी मिलने जाएंगे!

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब एमएसपी से ज्यादा रेट नहीं विकेगी : अधिक रेट पर शराब बेचने की शिकायतें प्राप्त हुई, 70 कारोबारियों के चालान किए जा चुके – डॉ. यूनुस

शिमला. हिमाचल प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हो चुकी है। अब शराब एमएसपी पर बिक रही है। हालांकि, ठेके पर शराब के अधिक दाम भी वसूले जा रहे हैं। अब प्रदेश सरकार भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीनों निर्दलीय विधायकों इस्तीफों पर निर्णय नहीं करने को लेकर हिमाचल विधानसभा सचिवालय को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब किया तलब

शिमला , 10 अप्रैल :  हिमाचल प्रदेश के तीनों निर्दलीय विधायकों की इस्तीफा मंजूर न करने सम्बंधी याचिका पर बुधवार को हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश एम. रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर शहर मे जलमग्न हुई सड़क , पूर्व विधायक राठां ने साथियों सहित धान रोपां : पंजाब सरकार के विकास के दावों पर किया कटाक्ष

गढ़शंकर । गढ़शंकर शहर के नंगल रोड की खस्ता हालत के कारण यहां पहले से ही राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, कल रात से हो...
article-image
पंजाब

भगवान श्री परशुराम जी जयंती 10 मई को श्रद्धापूर्वक मनाई जायेगी : ठेकेदार कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर : 5 मई :  श्री ब्राह्मण सभा रजि: गढ़शंकर की बैठक अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में हुई। जिसमें श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के पदाधिकारियों व सदस्यों...
Translate »
error: Content is protected !!