भारतीय जनता पार्टी कल चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव नतीजों पर करेगी मंथन : जालंधर वेस्ट विधानसभा उप चुनाव को लेकर भी भाजपा बनाएगी रणनीति

by

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी ने मंथन के लिए काेर कमेटी की मीटिंग बुलाई है। उक्त मीटिंग में लोकसभा चुनाव लड़े सभी उम्मीदवार, भाजपा नेता, जिला प्रधान हाजिर रहेंगे। इस समीक्षा मीटिंग को अहम माना जा रहा है। क्योंकि जालंधर वेस्ट में होने वाले विधानसभा उप चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी ।जानकारी मुताबिक मीटिंग भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी, सह प्रभारी नरिंदर सिंह रैना, श्रीनिवासुलू महामंत्री संगठन की अध्यक्षता में होगी।

पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी भाजपा अकेले चुनावी मैदान में उतरी थी और इस बार लोक सभा चुनाव बाद भाजपा ने सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार थे। लेकिन भाजपा को एक सीट पर भी जीत नहीं मिली। इसके बावजूद पार्टी वोट प्रतिशत के मामले मे राज्य में तीसरे नंबर पर आ गई है।  पार्टी का वोट शेयर अब नौ फीसदी से बढ़कर करीब 19 फीसदी हो गया है। जबकि अब शिरोमणि अकाली दल चौथे नंबर पर पहुंच गया है। हालांकि पहले नंबर अब कांग्रेस व दूसरे पर आम आदमी पार्टी आ गई है।

शिरोमणि अकाली दल भाजपा गंठबंधन में लड़ते तो जीत जाते 5 सीटें :  लोकसभा चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते तो दोनों दलों के खाते में पांच सीटें आ सकती थी। क्योंकि इन सीटों पर दोनों दलों के उम्मीदवारों को मिले वोटों की संख्या चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार से काफी अधिक है। इन सीटों में गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और फिरोजपुर शामिल हैं। जबकि भाजपा के पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। इनमें खडूर साहिब से मनजीत सिंह, बठिंडा परमपाल कौर, फरीदकोट हंसराज हंस , संगरूर अरविंद खन्ना और फतेहगढ़ साहिब से गेज्जा राम शामिल हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालिस्तानियों का नया दावा – कनाडा के मालिक हम, गोरे वापस जाओ

कनाडा में खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं और भारतीय समुदायों के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है क्योंकि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के एक समूह को हाल ही में मार्च करते और नारे...
article-image
पंजाब

बाइक-एक्टिवा टक्कर में बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल

गढ़शंकर  ।22 मई  : बीती रात होशियारपुर-गढ़शंकर रोड पर डांसीवाल गांव के पास रवि ढावे के नजदीक बाइक-एक्टिवा में टक्कर हो गई। इस टक्कर में घायलबाइक सवार युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल...
article-image
पंजाब

अकाली दल को बड़ा झटका : पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल भाजपा में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल होशियारपुर में भाजपा में शामिल हो गए।...
article-image
पंजाब

A meeting was held by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 10 : In the midst of the war situation in the country, a meeting was held by the SarvdharmSadbhavna Committee at Future Ready Institute VidyaMandir, Shimla Pahari, Hoshiarpur. Addressing the gathering, Hoshiarpur...
Translate »
error: Content is protected !!