भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को डीसी सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानित

by

नाहन, 15 अक्टूबर । डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और टीम की सदस्य पुष्पा राणा को नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में शॉल-टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
उपायुक्त सुमित खिमटा ने इस अवसर पर महिला कबडडी टीम के सदस्यों को एशियन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक दिलवाने के लिए सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने एशियन खेल में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।
सुमित खिमटा ने कहा कि भारतीय कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा सिरमौर जिला की निवासी हैं, इस एशियन खेल में देश को स्वर्ण पदक दिलाकर इन खिलाड़ियों ने सिरमौर का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और जिला के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न खेल गतिविधियों में सिरमौर जिला के खिलाड़ियों ने हमेशा ही देश, प्रदेश और जिला का नाम रोशन किया है और हमें अपने सभी खिलाड़ियों पर सदैव गर्व है।
इस अवसर पर सहायक उपायुक्त विवेक शर्मा, सिरमौर कबडडी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीवाल में एक साल में आएगा बड़ा बदलाव, 125 करोड़ की विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार: मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल ।ऊना, 20 सितंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बालीवाल पंचायत में आने वाले एक साल में विकास का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत में करीब 125...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर होस्टल और एमएलएसएम सुंदरनगर की टीमों ने जीता हॉकी खिताब

एएम नाथ। मंडी, 29 अगस्त।  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में सुंदरनगर होस्टल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दर्दनाक हादसा : तालाब में नहाने उतरे थे तीन बच्चे, डूबने से गई जान : दो की मौके पर एक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के रायपुर सहोड़ा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें तालाब में नहाने उतरे उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन बच्चों की डूबने से मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने मंगलवार को 18 अगस्त से 02 सितम्बर, 2025 तक चलने वाले आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!