भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से भूंगा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

by

होशियारपुर, 18 दिसंबर : भारतीय मानक ब्यूरो (उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से बी.डी.पी.ओ कार्यालय भूंगा में जागरुकता कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें सरपंचों, पंचों, ब्लाक समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों ने हिस्सा लिया।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्न(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह के सहयोग से ब्लाक भूंगा में आयोजित इस समागम के दौरान भागीदारों को किसी भी विकास गतिविधि या निजी जरुरत के लिए गुणवत्ता वाली वस्तुओं की खरीद के लिए मानक की महत्ता के बारे में परिचित करवाया गया व भागीदारों ने बी.आई.एस केयर एप को भी डाउनलोड किया व असली आई.एस.आई मार्क की प्रमाणिकता की पुष्टि के लिए इस एप का प्रयोग करना सीखा ताकि रोजाना जीवन में मानक के बारे में उनके ज्ञान में वृद्धि हो सके।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी गिनती में महिला पंचायत सदस्यों के साथ मार्किग व बी.आई.एस केयर एप पर चर्चा में उत्साह से हिस्सा लिया गया। भागीदारों ने बड़े जोश के साथ ‘जागो ग्राहक जागो’ का नारा भी लगाया।
भागीदारों ने वर्कशाप के दौरान प्राप्त की जानकारी के प्रभावनी प्रयोग करने के बारे में अपने विचार सांझे किए। भागीदार यह जानकर हैरान रह गए कि वे बी.आई.एस केयर एप पर सीधे तौर पर शिकायत कर सकते हैं व प्रमाणिकता की जांच करने के साधरों पर प्राप्त किए नए ज्ञान के बारे में प्रकाश डालने के लिए धन्यवाद किया व अपने-अपने गांवों में ऐसे कार्यक्रम करने की मांग की।
बी.आई.एस के सलाहकार स्टैंडर्ड प्रमोशन दलबीर सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को बी.डी.पी.ओ कार्यालय दसूहा, 20 को हाजीपुर, 3 जनवरी को गढ़शंकर, 4 को होशियारपुर ब्लाक-1, 5 को होशियारपुर ब्लाक-2, 9 जनवरी को माहिलपुर, 10 को मुकेरियां, 11 को तलवाड़ा व 12 जनवरी को बी.डी.पी.ओ कार्यालय टांडा में यह जागरुकता वर्कशाप लगाई जाएगी। इस मौके पर बी.डी.पी.ओ भूंगा सुखजिंदर सिंह ने धन्यवाद करते हुए आई.एस.आई प्रमाणित उत्पादों के महत्व पर अपने विचार साझे किए। उन्होंने बी.आई.एस के सलाहकार स्टैंडर्ड प्रमोशन दलबीर सिंह व उनकी टीम का धन्यवाद किया।  इस अवस पर जिला विकास फैलो जोया सिद्दीकी,  भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक देश एक चुनाव” वर्तमान की जरूरत, इस पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

विधान परिषद के मामले देश में एक जैसी व्यवस्था हो,  सरकार के मंत्री विधायक ही सरकार से नाराज, आए दिन कर रहे हैं इस्तीफे की बात एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोविंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, साहसिक पर्यटन का नया केंद्र बना अंदरोली क्षेत्र : DC जतिन लाल ने स्वयं लिया अनुभव..लोगों से परिवार सहित आने का किया आह्वान

स्पीड बोट, जेट स्की, हॉट एयर बैलून और ड्रैगन राइड सहित विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले रहे लोग रोहित जसवाल।  ऊना, 23 जनवरी. ऊना जिले की बंगाणा तहसील में गोविंद सागर झील से सटा...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने विदेश मंत्री से की नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के कार्य में तेजी लाने की मांग

नवांशहर, 16 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलकर नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र को शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जून से समय मांग रही हूं; प्रियंका गांधी ने भरी सभा में मांगा नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट, क्या मिला जवाब

नई दिल्ली : काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट मांग लिया। उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री से कहा कि वह पिछले...
Translate »
error: Content is protected !!