भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां पहुंचे 524 श्रद्धालु

by

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को मिली निशुल्क हवाई सेवा

29 सितंबर से अब तक लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को मिली निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से भरमौर में फंसे श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को निशुल्क हेलीकॉप्टर सुविधा प्रदान की जा रही है इस कड़ी में 5 सितंबर को भारतीय वायुसेना के दो चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां हेलीपैड के लिए 12 चक्कर लगाए गए तथा कुल 524 श्रद्धालुओं के अलावा तीन शबों को करियां पहुंचाया गया।

यह जानकारी उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि करियां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पठानकोट व कांगड़ा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों द्वारा निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जा रही है तथा 5 सितंबर शुक्रवार को करीब 20 बसों द्वारा लगभग 1000 से अधिक श्रद्धालुओं को उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार 29 अगस्त से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जा रही है तथा अब तक कुल 185 बसों की सहायता से लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की गई। उपायुक्त ने बताया कि तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा तब तक जारी रहेगी जब तक कि सभी श्रद्धालु अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाते।
गौरतलब है कि इस वर्ष मणिमहेश यात्रा 31 जुलाई तक प्रस्तावित थी, लेकिन भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के चलते इसे बीच में ही स्थगित करना पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग स्थानों पर फंस गए, जिन्हें जिला प्रशासन ने कड़ी मेहनत से पैदल मार्गों और सड़कों के जरिये सुरक्षित बाहर निकाला। यात्रा मार्ग पर भरमौर में शेष फंसे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता के लिए प्रदेश सरकार ने निशुल्क हेलीकॉप्टर सुविधा प्रदान की तथा 5 सितंबर को एक ही दिन में दो चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां हेलीपैड तक 524 श्रद्धालुओं व तीन शबों को पहुंचाया गया।
इस अभूतपूर्व बचाव अभियान में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के अतिरिक्त भारतीय वायुसेना और स्वयंसेवी संस्थाओं व जिला वासियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना पूरे क्षेत्र में की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में आपदा जागरूकता दिवस पर नागरिक एकजुटता रैली आयोजित रैली का मकसद आपदा में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत बनाना – डीसी

ऊना, 4 अप्रैल। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नेहरू युवा केंद्र ऊना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आपदा जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य पर एक नागरिक एकजुटता रैली का आयोजन किया गया। यह नागरिक...
article-image
Uncategorized , पंजाब

अविनाश राय खन्ना की बदौलत जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा पूरी करने का सपना हुआ साकार : जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा के लिए चेक किया भेंट

अविनाश राय खन्ना की बदौलत जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा पूरी करने का सपना हुआ साकार जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा के लिए चेक भेंट किय गढ़शंकर, 26 जून : गढ़शंकर क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 से 21 अक्टूबर तक होगा परिसर साक्षात्कारों का आयोजन 

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एस आई एस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर...
article-image
पंजाब

ओंकारेश्वर से कावड़ (गंगाजल) लेकर कावड़ दर्शन कुमार चले थे और 32 दिन के बाद करीब 1425 किलोमीटर पैदल रास्ता तय करके आज गढ़शंकर पहुंचे

कावड़ लेकर पहुंचे हाजीपुर के दर्शन कुमार का लंगर कमेटी द्वारा भव्य स्वागत गढ़शंकर :  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर के सेवादारों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में...
Translate »
error: Content is protected !!