भारी बारिश के कारण कच्चे मकान गिरे : पीड़ितों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते कंडी इलाके में जुलाई से अगस्त माह के दौरान हुई भारी बारिश ने मिट्टी से निर्मित घरों में रहने वाले लोगो के लिए मुसीबत बन के आई। बारिश के कारण कमाही देवी के अंतर्गत ग्राम अंदवाड पत्ती में तीन कच्चे मकान अब तक गिर चुके हैं, इसी प्रकार ग्राम धार के ग्राम हडिंबा देवी और ग्राम पल्ली के ग्राम नाला में भी एक कच्चा मकान गिर गया था। अंदवाड पट्टी की महिला सरपंच लीला देवी ने बताया कि उनके गांव में करीब दो दर्जन घर अब भी कच्चे हैं।गुजरे माह में हुई भारी बारिशो के कारण विधवा पूनम कुमारी, जीतो देवी और मिथुन कुमार का मिट्टी का घर गिर गया था। इसी प्रकार ग्राम धार के मौहल्ला हडिम्बा देवी में गुरबख्श राम का मकान भारी बारिश के कारण गिर चुका है, ग्राम पल्ली के मौहल्ला नाला में 31 अगस्त की देर रात एक कच्चा मकान गिर गया था। घर के मालिक जगदेव सिंह ने बताया कि वह प्रति दिन दैनिक मजदूरी का काम करता है, उसकी तीन लड़कियां हैं, सिर पर छत न होने से वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में रहता है।जगदेव सिंह ने बताया कि वह अब पड़ोसियों के कच्चे मकान में रहने को विवश है।
उन्होंने पक्के मकान के लिए कई बार फॉर्म भरे, लेकिन उन्हें मकान नहीं मिला। हडिंबा देवी के गुरबख्श राम ने कहा कि अनुदान पाने के लिए वह सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते थक चुके है, लेकिन मकान बनाने की अनुदान राशि आज तक नहीं मिली।
बता दे कि ग्रामीण विकास विभाग से मिलने वाले अनुदान पाने के लिए स्थायी गृह अनुदान पाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है, यह पोर्टल लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले खुलता है।सरपंच लीला देवी ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले हुए सर्वे में उनके गांव को शामिल नहीं किया गया था। जिससे गांव के किसी भी जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान नहीं मिल सका।
राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि सभी समस्त पंजाब के जिलाधीशो को बारिश के कारण गिरे मकानों का तत्काल निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किये गये हैं।उन्होंने पीड़ितों को खुद ही फाइलें उप मंडल मजिस्ट्रेट के पास जमा करवाने के निर्देश भी दिए। पीड़ितों को शीघ्र ही राहत देने की बात कही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

6 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा मुकम्मल चक्का जाम

गढ़शंकर : आज कुल हिंद किसान सभा द्वारा कालेवाल लल्लियां में रघवीर सिंह व गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में बैठकें की गई। इन बैठकों को संबोधित करते दर्शन सिंह मट्टू प्रांतीय उपाध्यक्ष व गुरनेक...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर एसडीएम गढ़शंकर दफ्तर के सामने किसानों ने लगाया धरना

गढ़शंकर।  संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर एसडीएम गढ़शंकर दफ्तर के सामने गोपाल थांदी, कश्मीर सिंह भज्जल और ज्ञानी अवतार सिंह  की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, महिंदर कुमार बड्डोआण,...
article-image
पंजाब

गाडि़यों पर गहरी धुंध के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लगाए रिफलेक्टर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   लायंस क्लब होशियारपुर विश्वास द्वारा लायन विजय अरोड़ा के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस होशियारपुर के सहयोग से प्रभात चौक में गाडि़यों, ट्रैकटर-ट्रालियों, थ्री व्हीलर व अन्य गाडि़यों पर गहरी धुंध के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा हल्का गढ़शंकर के नवनिर्वाचित प्रधान जशनप्रीत सिंह ,जनरल सेक्रेटरी चेतन ,गढ़शंकर ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रधान  अमरीक सिंह लाडी के के सम्मान में पिपलीवाल में समागम

गढ़शंकर। पंजाब युथ कांग्रेस के गढ़शंकर विधानसभा हल्के के नतीजों में विधानसभा हल्का गढ़शंकर का जशनप्रीत सिंह का प्रधान ,चेतन के जनरल सेक्रेटरी, पंकज कटारिया के वाईस प्रधान, रफ़ीक मुहंमद के सेक्रेटरी और गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!