भारी बारिश के के कारण दो दर्जन से अधिक गांवों बम पानी घुस गया तो आधा दर्जन सड़के पानी मे वह गई : आधा दर्जन गांवो के खेतों में पानी घुसने से सैकड़ों एकड़ फसल खराब

by
गढ़शंकर : गढ़शंकर सब डीविजन में भारी बारिश के चलते सब डिविजन गढ़शंकर के दर्जनों गांव पानी में घुस गया तो अद्धा दर्जन सड़को को पानी साथ ही वहां कर ले गया।  आधा दर्जन गांवो के खेतों में पानी घुसने से सैकड़ों एकड़ फसल खराब हो गई।
भारी बारिश के कारण पानी भरने से गांव पंडोरी बीत, रामपुर, बिलड़ों, भम्मियां, रोडमाजरा, पहलेवाल,  गढ़शंकर शहर में श्री आनंदपुर साहिब रोड़ पर 66 केवी में बिजली घर व सिविल अस्पताल में पानी भर गया । पंडोरी बीत में तो पांच फुट तक पानी भर गया तो लोगो ने मिट्टी के थैले भर मार घरों के गेटों के साथ लगाकर पानी को घरों के अंदर से रोकने की कोशिश की ।लेकिन फिर भी काफी घरों में पानी चला गया।
 गढ़शंकर नंगल सड़क पर पहाड़ी व बृक्ष गिरने से सड़क बंद होने से बीत इलाके का संपर्क और हिमाचल को जाने आने का रास्ता बंद हो गया। जिसे दोपहर को दोबारा चालू कर दिया गया। इसके इलावा गांव कुनैल और गांव रोडमजारा के बीच करीब 15 फुट से अधिक पानी के तेज बहाव में सड़क वह गई। गांव नंगला के दोनों और कि सड़कों को भी पानी वहां कर ले गया। गांव नंगला का चारों और से सम्पर्क टूट गया।
भारी बारिश के चलते पंडोरी बीत , मैरा खड्ड सहित तमाम खड्डों में पानी उफान पर होने के चलते इलाके में रास्ते बंद हो गए। जिससे लोगों को आपने आपने गंतव्य तक पहुँचने में भारी मशक्त करनी पड़ी। इसके इलावा गांव रोड़माजरा, नंगलां, रामपुर , बिलड़ों सहित एक आधा दर्जन गांवो के खेतों में पानी भरने से सैकड़ों एकड़ फसलों को नुकसान हुआ है।
एसडीएम संजीव कुमार : गांवों में जाकर और प्रभावित इलाके में जाकर जायजा लिया। यहाँ राशन की जरूरत है पहुंचाया जा रहा और गढ़शंकर में 66 केवी के बिजली के ग्रिड व सिविल अस्पताल से पानी निकाल कर रेत के थैले लगवा दिए गए।
सड़को की रिपेयर पानी कम होने के बाद मुरम्मत की जाएगी और फसलों के खराब होने के गिरदौरी करवा कर किसानों को मुआवजा देने के लिए रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी। फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंडोरी के यूबको ने विधायक रौड़ी को दी जीत की वधाई

गढ़शंकर: पंडोरी के युवक नरिंदर मीलू, देस राज मीलू, अजय मीलू, अशनी पोसवाल ने आज गढ़शंकर में पहुंचकर आम आदमी पार्टी के दूसरी बार चुने गए विधायक चौधरी जय कृष्ण सिंह रौड़ी से भेंट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शाहीद भगत सिंह ने नानके गांव मोरांबाली का मामला : भाजपा नेता निमिषा मेहता व लोगों ने नाराजगी जताई ,शहीद भगत सिंह की माता के नाम पर बने अस्पताल की जगह आम आदमी क्लिनिक लिखने पर

गढ़शंकर – आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा आजादी की लड़ाई में बलिदान करने वाले शहीदों के नाम पर बने सरकारी अस्पतालों के नाम मुहल्ला क्लिनिक व आम आदमी क्लीनिक रखने के विरोध में स्वर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद की तय हुई एक्सपायरी डेट : रोट के नमूनों पर आई रिपोर्ट

रोहित जसवाल ।  शाहतलाई : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दियोटसिद्ध क्षेत्र में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के बाहर व्यापारियों द्वारा बेचा जाने वाला प्रसाद इसे बनाए जाने की तारीख से केवल...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जंग’ से लेकर विकास, शिक्षा और खेल तक – होशियारपुर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा का विशेष साक्षात्कार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा के साथ एक विशेष और विस्तारपूर्ण बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई – जिनमें पंजाब में चल रहे ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान से...
Translate »
error: Content is protected !!