भारी भूकंप के आधार पर होंगे राहत एवं बचाव कार्य : आपदा प्रबंधन को लेकर 6 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : अमित मैहरा

by
एएम नाथ। चम्बा  :  मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन को लेकर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने आज राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ओरियंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन के लिए वर्चुअल रूप से आयोजित बैठक में भाग लिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अमित मैहरा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 6 जून को राज्य स्तर पर एक मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ज़िला चंबा के सभी उपमंडलों में भारी भूकंप को आधार मानकर राहत एवं बचाब कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आपदा पूर्वाभ्यास में प्रभावी प्रबंध व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर 3 जून को टेबल टॉप एक्सरसाइज होगी। इसी तरह 6 जून को एक मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। इसमें ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ जुड़े सभी हित धारक विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों को शामिल किया जाएगा।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने कहा कि चूंकि ऐसे पूर्वाभ्यास वास्तविक आपदा के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में सभी ज़िला अधिकारी उपलब्ध विभागीय संसाधनों और मानव संसाधन क्षमता का पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित बनाने के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन भी सुनिश्चित बनाएंगे।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के दौरान केंद्रीय सैन्य बलों के अधिकारी विशेष पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, कमांडेंट होमगार्ड कुशल चंद, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र शर्मा लोक निर्माण दिनेश कुमार सहित राष्ट्रीय जल विद्युत निगम, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित : बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी रूप से लागू करने और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन सहित घरेलू एवं सामुदायिक शौचालयों की मंजूरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘वैटलैंड्स फॉर लाइफ’ फिल्मोत्सव और फोरम का किया शुभारंभ

एएम नाथ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य वैटलैंड प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद, और पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस फिल्मोत्सव का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने चुराह उपमंडल की विभिन्न पंचायतों का किया दौरा :   विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा 

ए एम नाथ। चंबा, 4 जनवरी :  उपायुक्त  अपूर्व देवगन ने चुराह उपमंडल के तहत कोहाल,चोली, दियौला, डुगली,  जसौरगढ़  ग्राम पंचायतों का दौरा किया ।  उन्होंने चुराह उपमंडल के तहत आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को अपना पर्स और फोन स्कैनर (कन्वेयर बेल्ट पर) के नीचे कहा था रखने को : शेर सिंह महिवाल

चंढ़ीगढ़ :  अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर के रिश्तेदार शेर सिंह महिवाल ने कहा है कि, ‘सुरक्षा के लिए, उन्होंने उनसे (कंगना रनौत) अपना...
Translate »
error: Content is protected !!