भिंडरावाले का पोस्टर “हटाने” को लेकर भीड़ ने लाठियां और तलवार लहराते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष की कार पर किया हमला

by

तरन तारन , 29 जनवरी :  तरन तारन में  जरनैल सिंह भिंडरावाले का पोस्टर “हटाने” को लेकर भीड़ ने लाठियां और तलवार लहराते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष की कार पर हमला कर दिया।  पुलिस ने बताया कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी और गुरुद्वारा प्रबंधन कार्यबल के सदस्य घायल हो गए। कुछ दिन पहले भिंडरावाले का पोस्टर लगे तंबू को हटाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद तरनतारन के पहुविंड गांव में यह घटना हुई है।

पुलिस ने कहा कि 26 जनवरी को, गुरुद्वारा प्रबंधन ने स्वयंसेवकों के एक समूह को जूतों से संबंधित तंबू स्थानांतरित करने के लिए कहा था, क्योंकि इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही में बाधा आ रही थी।  पुलिस के अनुसार, स्वयंसेवकों ने इस पर आपत्ति जताई और पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। वीडियो क्लिप देखने के बाद रविवार को कई सिख कट्टरपंथी गुरुद्वारा परिसर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समूह ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष कर्नल हरसिमरन सिंह (सेवानिवृत्त) की कार पर हमला कर तोड़फोड़ की। पुलिस को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।  बाद में सिंह ने कहा कि उनके मन में भिंडरावाले के प्रति बहुत सम्मान है और उन्होंने श्रद्धालुओं के जूतों के पास पोस्टर लगे होने पर आपत्ति जताई थी।  तरनतारन के डीएसपी  प्रीत इंदर सिंह ने कहा कि मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है। अब गुरुद्वारे और उसके आसपास कोई तनाव नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जन्म दिन पर पेड़ लगाने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

गढ़शंकर : दिन प्रतिदिन वातावरण में फैल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सभी को पेड़ लगाने चाहिए। इन बातों का प्रगटावा कंडी संघर्ष कमेटी के राज्य कन्वीनर मरेड दरशन सिंह मट्टू ने नैशनल...
article-image
पंजाब

अड्डा झुंगियां से महिंदवाणी और पिपलीवाल टिब्बियां की सड़को में पड़े गड्डों में पानी भरने से सड़कों ने किया तलाबों का रूपधारण

गढ़शंकर। गढ़शंकर हल्के के बीत इलाके की गांव अड्डा झुंगियां से महिंदवाणी और अड्डा झुंगियां से पिपलीवाल टिब्बियां की सड़को की बदतर हालत के चलते बारिश के पानी भर जाने से लोगों को भारी...
article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा : प्रणव किरपाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!