भीषण सड़क हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए …पानी मांगा और त्याग दिए प्राण

by

मंडी : सुवह चार बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। सराज के बुनालीधार के समीप हुए हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हे। चारों अपने एक दोस्त हार्दिक के नाना के गांव से वापस बगस्याड़ की ओर आ रहे थे। बुनालीधार के समीप जीप 200 मीटर खाई में गिर गई।

हादसे में 19 वर्षीय हार्दिक ठाकुर पुत्र योगराज निवासी राहीधार, 18 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र इंद्र सिंह निवासी थुनाग, 18 वर्षीय ईशान ठाकुर पुत्र प्रेम सिंह निवासी थरजूंडा केलोधार तहसील थुनाग की मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय कुशाल सिंह पुत्र रूपलाल निवासी गांव डाकघर केलोधार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका उपचार नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। जीप हार्दिक के पिता योगराज की है। रविवार देर रात को चारों दोस्त हार्दिक के नाना के गांव शिल्हीबागी की ओर चले गए थे। हार्दिक बिना घर पर बताए जीप लेकर गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे इन्होंने बगस्याड़ पेट्रोल पंप पर 1000 रुपये का तेल भरवाया था। इसके बाद ये आगे निकल गए। सुबह के समय ही यह वापस लौट रहे थे, तो बुनालीधार के समीप बड़ा मोड़ पर जीप एचपी 65-5148 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि दो लोगों के शव वहां पड़े पेड़ के नीचे थे, जबकि दो घायल गाड़ी के पास थे। हादसे में सुनील और ईशान की मौके पर ही मौत हो गई थी। लोगों ने हार्दिक और कुशाल को अपनी गाड़ियों में थुनाग अस्पताल ले गए पर वहां पर ताला होने के कारण बगस्याड़ की ओर निकल गए। थुनाग अस्पताल ले जाने तक हार्दिक जिंदा था, लेकिन थोड़ी आगे जाकर उसने पानी मांगा और पानी पीने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं कुशाल को बगस्याड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नेरचौक रेफर कर दिया गया।

हादसा इतना भयावह था कि एक मृतक का चेहरा पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था। वहीं नेरचौक रेफर किए गए कुशाल ने पुलिस को बताया कि वह हार्दिक के नाना के घर गए थे, वहीं से वापस आ रहे थे। एकाएक ही गाड़ी खाई की ओर लुढ़क गई। वहां आपदा के समय पड़े पेड़ भी गाड़ी की चपेट में आए, जिससे दो युवक उनके नीचे दब गए। तीन युवकों ने में सुनील ने जमा एक, ईशान ने जमा दो की परीक्षा देनी थी, जबकि कुशाल और हार्दिक अपनी आइटीआइ की पढ़ाई बीच में छोड़ चुके थे। उधर हार्दिक के पिता योगराज ने बताया कि उनको नहीं पता कि उनका बेटा जीप कब लेकर गया। वहीं हादसे के बाद मृतकों के स्वजन को 25-25 हजार और घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रशासन की ओर से दी गई है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय सेना में मेजर बनी हिमाचल की बेटी : नेहा की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल

  एएम नाथ। बिलासपुरम : हिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वो चाहे देश सेवा का क्षेत्र हो, व्यवसाय का क्षेत्र या खेल का यहां तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलवार का नाड़ा खोलना अश्लील हरकत नहीं, ‘रेप के आरोप जैसा : SC ने पलटा HC का फैसला

नई दिल्ली : यौन अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और कानूनी व्याख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और नजीर पेश करने वाला फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

आपदा प्रबंधन सामग्री का निरीक्षण कर मांग सूची तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज चंबा जिला में विभिन्न आपदाओं के दौरान त्वरित प्रबंधन को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने की अनुमति देंगे एसडीएम, फीस भी एसडीएम के पास ही जमा करनी होगी

ऊना : 23 जुलाईः चिंतपूर्णी नवरात्र मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति एसडीएम कार्यालय अंब से मिलेगी। साथ ही आवेदक को लंगर की फीस भी एसडीएम कार्यालय अंब में ही जमा करानी होगी।...
Translate »
error: Content is protected !!