भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों से भाषा, शास्त्री व कला अध्यापकों के भरे जाएंगे दस पद

by
ऊना  – प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों से भाषा अध्यापक के 4, शास्त्री अध्यापक के 3 तथा कला अध्यापक के 3 पद बैच आधार पर भरे जा रहे हैं जिसके लिए 11 व 12 मई को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, ऊना देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि भाषा अध्यापक के पदों के लिए साक्षात्कार 11 मई और शास्त्री तथा कला अध्यापक के पदों के लिए 12 मई को प्रातः 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय, ऊना सहित हरोली, अंब व बंगाणा रोजगार कार्यालयों द्वारा प्रायोजित अभ्यार्थियों की सूची, बायो डाटा प्रपत्र और काउंसलिंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है और सभी अभ्यार्थियों को काॅल लेटर भेज दिए गए हैं।
पदों व बैच का विवरण इस प्रकार है
उन्होंने बताया कि भाषा अध्यापक के पदों में 2012 बैच हेतु सामान्य वर्ग में 3 पद तथा ओबीसी वर्ग में 1 पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शास्त्री अध्यापक के पदों में सामान्य वर्ग तथा ओबीसी वर्ग में 2019 बैच के लिए एक-एक पद जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग में अब तक के बैच के लिए 1 पद शामिल है। इसके अलावा कला अध्यापक के पदों में सामान्य वर्ग में 2017 बैच के लिए 2 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग में अब तक के बैच के लिए 1 पद शामिल है।
देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि उपरोक्त बैच से संबंधित अन्य अभ्यार्थी जिनके नाम रोजगार कार्यालय द्वारा प्रायोजित नहीं किए गए हैं, वे भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा अन्य जिलों के पात्र अभ्यार्थी भी इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए घर में हुए शिफ्ट – अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ छोड़ा दिल्ली का सीएम आवास

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, पालकवाह में आरटी-पीसीआर लैबः सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार ऊना – ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा, जिससे 200 बैड को निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई मिल पाएगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष : सुजानपुर के हितों की आवाज़ उठाने पर राणा की विधायक़ी गई: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा उपचुनाव प्रत्याशी राजिंदर राणा के नामांकन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के योगदान को किया नमन… कहा, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के एरियर पर कुल 2,155 करोड़ रुपये खर्च

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के योगदान को किया नमन कहा, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के एरियर पर कुल 2,155 करोड़ रुपये खर् एएम नाथ। बिलासपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स दिवस के अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!