भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने आप से की जाए शुरुआत: एस.एस.पी. विजिलेंस राजेश्वर सिंह सिद्धू

by

 नौजवानों के सहयोग से रोकी जा सकती है भ्रष्टाचार की बुराई: ए.डी.सी

होशियारपुर, 29 अक्टूबर :   विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी की संस्कृति’ थीम के अंतर्गत आज स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सेंटर पंजाब यूनिवर्सिटी होशियारपुर में सेमीनार करवाया गया। इस सेमीनार में एस.एस.पी विजिलेंस राजेश्वर सिंह सिद्धू ने मुख्य मेहमान के तौर पर व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस दौरान अलग-अलग वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में प्रचलित भ्रष्ट कार्रवाई की असरदार रोकथाम के लिए बेझिझक सभी को आगे आना चाहिए ताकि इस सामाजिक बुराई को खत्म किया जा सके। इस दौरान रिजनल सेंटर के स्टाफ, विद्यार्थियों के अलावा व अलग-अलग स्कूलों के 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

                एस.एस.पी राजेश्वर सिंह सिद्धू ने समागम के दौरान मौजूद सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, आम लोगों व सामाजिक प्रतिनिधियों आदि को भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने आप से शुरुआत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी प्रण लें कि वे किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का हिस्सा नहीं बनेंगे और इस तरह की कार्रवाई सामने आने पर समर्थ अथारिटी को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि जिंदगी के हर क्षेत्र में नेक नियत व विधि विधान का पालन करते हुए सभी कार्य ईमानदारी व पूरी पारदर्शिता के साथ मुकम्मल किए जाएं ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

       अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि देश, समाज व सिस्टम को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई के प्रति आवाज बुलंद की जाए। उन्होंने कहा कि इस बुराई को पूरी तरह से खत्म करने में विद्यार्थियों व नौजवान वर्ग अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त योग्य नहीं है, जिसके खात्मे के लिए सभी वर्गों को अपना योगदान डालना चाहिए।

                सेमीनार को संबोधित करते हुए डी.एस.पी विजिलेंस मनीश कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरुरी है। उन्होंने कहा कि नौजवानों के सहयोग से इस सामाजिक बुराई को सुचारु ढंग से रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी इस तरह की कार्रवाई उनके ध्यान में आती है, तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012-00200, वेबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in या विजिलेंस ब्यूरो के नजदीकी कार्यालय में इसकी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए सभी को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाते हुए इसके खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया। इस मौके पर एस.पी मेजर सिंह, एस.पी मनोज ठाकुर, सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, कैंपस डायरेक्टर आर.एस. बैंस व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैंटर की टक्कर से घायल युवक की चंडीगढ़ में मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 9 सितंबर: कैंटर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए गढ़शंकर क्षेत्र के युवक की चंडीगढ़ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सहित 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR : चुनाव आयोग का तीसरे चरण का आदेश जारी

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक, यह चरण 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की उपमुख्यमंत्री ने सौगात : 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास किया*

पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश अग्निहोत्री* हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत, 175 करोड़ की भभौर साहिब–पोलियां बीत योजना...
article-image
पंजाब , समाचार

प्रदेश में 20 एम.वी.ए पावर ट्रांसफार्मरों वाले 40 नए 66 के.वी सब स्टेशन किए जा रहे हैं स्थापित: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

बिजली मंत्री ने उपभोक्ता को समर्पित किया 66 केवी सब-स्टेशन कल्याणपुर, पंजाब को बनाएंगे बिजली सरप्लस प्रदेश होशियारपुर, 26 मई: बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान केे...
Translate »
error: Content is protected !!