भ्रष्टाचार के खिलाफ ईमानदार नहीं आम आदमी पार्टी जालंधर के विधायक की गिरफ्तारी हैं मात्र राजनीतिक ड्रामा : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार हटाने के जितने भी वायदे किये थे सभी ठुस्स साबित हुए हैं। सरकार में निचले स्तर से ऊपर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं तथा कोई भी काम पैसे के बिना नहीं होता , बदलाव सिर्फ इतना हैं कि अब भ्रष्टाचार के रेट भी असमान छूने लगे हैं। श्री सूद ने कहा कि लुधियाने में अब उपचुनाव सामने देखते हुए आम आदमी पार्टी ने जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा पर विजलेंस की एफ.आई.आर दर्ज करके तथा उसे गिरफ्तार करके हाई वोल्टेज ड्रामा किया है , इससे पहले का भी अगर आम आदमी पार्टी का पिछला रिकॉर्ड खोला जाए तो स्पष्ट होता हैं कि जब-जब भी कोई चुनाव आये हैं तो अपनी लाज बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ऐसे ड्रामे रचती रही हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपनी निजी शिकायत कर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ भी विजिलेंस का केस दर्ज किया, परन्तु वह केस ठंडे बस्ते में हैं तथा विजय सिंगला आम आदमी पार्टी के नेता के तौर पर काम कर रहा हैं। इसी तरह विधायक अमोल रतन व अन्य तीन -चार अन्य मंत्रियों विधायकों पर ऐसी ही फर्जी कारवाई की जा चुकी हैं। श्री सूद ने कहा हैं कि सरकार की अपनी रिपोर्ट के अनुसार जालंधर का विधायक लम्बें समय से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इस का मतलब हैं कि विधायक ने जब पार्टी विरोधी स्वर उठाए तो पहले उसकी सुरक्षा वापिस ली , इतने पर भी तसल्लि नहीं हुई तो उस पर विजलेंस का पर्चा दर्ज कर दिया। विधायक का जुर्म कोई एक दो हफ्ते पुराना नहीं था इस का मतलब हैं कि पहले उसका जुर्म स्वीकार्य था जो कि उसके बागी स्वरों के बाद आप नेताओं को आँखो में खड़कने लगा। श्री सूद ने कहा अगर सरकार को उसके भ्रष्टाचार का पहले पता नहीं चला तो इससे भी पता चलता हैं कि सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में कितनी गंभीर हैं कि जिसे अपने विधायकों के भ्रष्टाचार का पता नहीं चलता हैं। उन्हों ने कहा कि जालंधर के विधायक को गिरफ्तार करने पर सबसे बड़ा सबाल यह हैं कि इस केस को किसी अंतिम परिणाम तक लया जाएगा तथा क्या यह भी खोजा जाएगा कि विधायक पैसे किसके लिए इकठे करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रहस्यमई स्थिति में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद 

गढ़शंकर, 17 जून : आज सुबह गांव इब्राहिमुपर नहर के पास से गाड़ियों में से एक अज्ञात व्यक्ति का रहस्यमयी स्थिति मे शव बरामद हुआ। शव संबंधी सूचना गांव इब्राहिमपुर के सरपंच बलदीप सिंह...
article-image
पंजाब

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही (होशियारपुर) में 23वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : 33वीं क्षेत्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 5 अगस्त 2025 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही, जिला होशियारपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 23वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता...
article-image
पंजाब

1 नवंबर को ‘मैं पंजाब बोलदा हाँ’ बहस रिवायती पार्टियों से राज्य के साथ किए गए द्रोह का जवाब माँगेगी: मुख्यमंत्री

यादगारी के मौके पर शिरकत करने के लिए लोगों को खुला न्योता पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध किए गए गुनाहों के लिए रिवायती पार्टियों को कभी भी माफ नहीं करेंगे राज्य के लोग चंडीगढ़,...
पंजाब

होशियारपुर की सीमा के अंदर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट क्रफयू : डा. शेना अग्रवाल

जिला मजिस्ट्रेट ने दिए जिले में नाइट क्रफयू लगाने के आदेश क्रफयू के दौरान इमरजेंसी मैडिकल सेवाओं व सामान ढोने वाले वाहनों को रहेगी छूट होशियारपुर:   जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर डा. शेना अग्रवाल ने जिले...
Translate »
error: Content is protected !!