मंडी जिला में कामगारों को 9 करोड़ 26 लाख रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान- नरदेव कंवर

by
राकेश शर्मा।  मंडी, 14 नवम्बर। मंडी जिला में वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान राज्य भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड द्वारा 2456 पंजीकृत कामगारों को लगभग 9 करोड़ 26 लाख रुपये के वित्तीय लाभ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदान किए गए, जिसमें से सराज विधानसभा क्षेत्र के 409 लाभार्थी को एक करोड़ 53 लाख रुपये शामिल हैं। यह जानकारी आज राज्य कामगार बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बालीचौकी में कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित जागरूकता एवं वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के पंजीकृत कामगारों और उनके आश्रित बच्चों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें विवाह हेतु वित्तीय सहायता, मातृत्व अवकाश की सुविधा, शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता, चिकित्सा सहायता, कामगार लाभार्थी के 60 साल की आयु पूरी करने पर पेंशन सुविधा, 2 बेटियों तक जन्म उपहार, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना सम्मिलित है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिले, इसके लिए राज्य सरकार प्रयत्नशील है तथा इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वह ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के 193 पंजीकृत कामगारों को इंडक्शन चूल्हे तथा 80 कामगारों को सोलर लैंप भी वितरित किए।
उन्होंने बालीचौकी में श्रम विभाग का कार्यालय खोलने का भी आश्वासन दिया।
श्रम कल्याण अधिकारी अनिल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा जिला मंडी में कामगार बोर्ड द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव जगदीश रेड्डी, जिला कांग्रेस मंडी के पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला इंटक के सचिव जय चंद चौहान, स्थानीय पंचायत के प्रधान दिले राम, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष दलीप सिंह, सर्व कामगार संगठन के अध्यक्ष संत राम सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के कट्टर दुश्मन गैंगस्‍टर कौशल चौधरी की पत्‍नी मनीषा चौधरी गिरफ्तार : रंगदारी और फायरिंग के मामलों में गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद कुख्‍यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी गुरुग्राम से हुई है। कौशल चौधरी की पत्‍नी पर फोन कर लोगों से रंगदारी मांगले का...
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी : जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राठौर

शिमला :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी हो रही है। यह शब्द  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहे । । उन्होने ने कहा कि कार्यकर्ताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देवभूमि में चिट्टा माफिया के लिए कोई स्थान नहीं, सूचना देने वाले को किया जाएगा पुरस्कृत: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ दाड़ी ग्राउंड से पुलिस ग्राउंड तक किया वॉकथॉन धर्मशाला में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन के माध्यम से युवाओं को किया जागरूक एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जुड़वां बहनों ने आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में शीर्ष स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला, एक मई :  हिमाचल प्रदेश में जुड़वां बहनों – अविशा स्याल और सिरिशा स्याल ने ‘इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन’ (आईसीएसई) कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में क्रमशः 99.4 प्रतिशत...
Translate »
error: Content is protected !!