मंडी में 20 से 26 दिसम्बर तक आयोजित होगी भर्ती रैली : अग्निवीर भर्ती रैली के प्रबंधों को लेकर DC अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

by

मंडी, 29 नवम्बर। मंडी में 20 से 26 दिसंबर तक होने वाली सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के जरूरी प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए बुधवार को उपायुक्त अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में प्रशासनिक स्तर पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीसी निवेदिता नेगी, एडीएम डॉ मदन कुमार, एसडीएम ओम कांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने बताया कि रैली के आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने भर्ती रैली के सफल आयोजन और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की। उन्होंने भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी बंदोबस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। भर्ती रैली मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जाएगी। इस दौरान पड्डल मैदान आम लोगों के लिए बंद रहेगा। भर्ती रैली के प्रबंधों के लिए तहसीलदार मंडी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि 10 दिसंबर के उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पड्डल मैदान में मौके पर तैयारियों को परखा जाएगा ताकि रैली के सफल आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामंत ने भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिला प्रशासन से कौन-कौन से विभागों का सहयोग आवश्यक रहेगा के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इस अग्निवीर भर्ती रैली में लगभग तीन हजार से अधिक युवा भाग लेंगे। सात दिन तक चलने वाली इस भर्ती रैली में प्रतिदिन करीब 500 से अधिक युवा रैली स्थल में पहुंचेंगे।
बैठक में ले0 कर्नल निर्मल साही और भरत शर्मा, सहायक आयुक्त केएस पटयाल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बीसी नेगी, उपनिदेशक शिक्षा अमर नाथ, युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी दिप्ती वैद्य, डीएसपी देव राज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कियों को कैंसर से बचाने के लिए हजारों का टीका मुफ्त में लगा रही है सरकार

हमीरपुर में शनिवार को 195 लड़कियों की हुई वैक्सीनेशन, रविवार को भी 32 अस्पतालों में लगेंगे टीके एएम नाथ। हमीरपुर 04 अप्रैल। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए सरकार 14-15...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्होग में वार्षिक इनाम वितरण समारोह संपन – संस्कारयुक्त शिक्षा छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती : डॉ. शांडिल

स्कूल के नए भवन के लिए 07 करोड़ रुपए स्वीकृत कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा छात्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जाइका प्रोजेक्ट 90 फीसदी देने वाले केंद्र का नाम तक नहीं ले रही सरकार : जयराम ठाकुर

केंद्र के सहयोग पर सामान्य शिष्टाचार भी क्यों नहीं दिखा रहे हैं कांग्रेसी नेता हर बात पर केंद्र को कोसने वाले केन्द्र की मदद पर चुप्पी साध लेते हैं जिस बिल्डिंग का उद्घाटन होना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिस्त्री के बेटे ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में पास किया UGC- NET

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पंचायत पलूहीं के एक छोटे से गांव बलियारा के बेटे गगन ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ा मुकाम हासिल किया है! गगन ने...
Translate »
error: Content is protected !!