मंडी में चलाया जाएगा मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान- निवेदिता नेगी

by
मंडी, 11 जनवरी। जिला मंडी में मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जाएगा जिसमें बच्चों के अधिकारों, बाल यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम, नशीली दवाओं व शोषण से बचने के तरीकों बारे आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने उपायुक्त कार्यालय मंडी में आयोजित मिशन वात्सल्य की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा भी की गई। वहीं बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों की सुरक्षा बारे भी अहम फैसले लिए गए। बैठक में बच्चों के हितों से जुड़ी सुप्रीम कोर्ट और भारत सरकार से प्राप्त एडवाइजरी को भी जिला में लागू करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर 21 अनाथ या अधिक देखभाल की जरूरत वाले बच्चों को स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ देने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में मिशन वात्सल्य के हितधारक पुलिस, जिला न्याय प्राधिकरण सेवाएं, स्वास्थ्य, पंचायती राज, बाल कल्याण समिति, शिक्षा, आयुर्वेद, महिला एवम बाल विकास, म्युनिसिपल कॉर्पाेरेशन, जिला बाल सरंक्षण इकाई, मंडी जन विकास एवं साक्षरता समिति, चाइल्डलाइन, जिला श्रम एवं रोजगार आदि 15 विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं के अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन.आर.ठाकुर ने बैठक का संचालन किया और मिशन वात्सल्य के बारे विस्तार से जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने वेह व धौंटा पंचायतों का किया दौरा बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा…..अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा ।  देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा क्षेत्र की वेह तथा धौंटा पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर नागरिक चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

गोहर : 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर नागरिक चिकित्सालय गोहर में रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ

मंडी, 25 नवम्बर । उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका को सर्वोपरि रख कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद : अब लोगों को अपने कार्य के लिए 28 किलोमीटर दूर हमीरपुर जाना पड़ेगा

नादौन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद कर दिया गया है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के समय अंतिम 6...
Translate »
error: Content is protected !!