मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने तय करना, उन्हें कैसा सांसद चाहिए : कंगना मुंबई जाकर अपना काम संभाले, यहां की जिम्मेदारियां वे खुद संभाल लेंगे : विक्रमादित्य सिंह

by

एएम नाथ । मंडी :  मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि कंगना मुंबई जाकर अपना काम संभाले, यहां की जिम्मेदारियां वे खुद संभाल लेंगे। यह बात उन्होंने आज कंगना के गृहक्षेत्र सरकाघाट के बल्द्वाड़ा में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना खुद इस बात को कह रही हैं कि वे फिल्में अधूरी छोड़कर आई हैं। ऐसे में यह मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने तय करना है कि उन्हें कैसा सांसद चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्मी दुनिया में उनका कोई काम नहीं लेकिन अगर वे फिल्मी दुनिया में जाते तो एक-दो फिल्में कर ही लेते क्योंकि यह कोई बड़ा काम नहीं है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रवाद की राजनीति की जा रही है। कंगना को मंडी की बेटी बताकर भाजपा के लोग वोट हथियाने के लिए क्षेत्रवाद का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखते और खुद को किसी क्षेत्र विशेष का बेटा न मानते हुए पूरे प्रदेश का बेटा मानते हैं। स्व. वीरभद्र सिंह ने 22 वर्ष मुख्यमंत्री रहते कभी भी प्रदेश को क्षेत्रवाद के नाम नहीं बांटा और पूरे प्रदेश का एक समान दृष्टि से विकास करवाया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन ने निर्णय लिया है कि केंद्र में उनकी सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। यह युवाओं के साथ सरासर धोखे वाली योजना है। एक जवान को सरहदों की रक्षा करता है उसके साथ इस प्रकार की भद्दा मजाक नहीं किया जा सकता। जिन्होंने अग्निवीर योजना के लिए आवेदन कर रखे हैं उन्हें दोबारा से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें सेना में पक्की नौकरी दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर बंद नहीं हुई, 100 करोड़ की गड़बड़ी की विजिलेंस जांच; सहारा योजना का भी होगा सत्यापन: CM सुक्खू

एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नियम-130 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रही चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट की।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट-सिंडिकेट भंग करने का फैसला रद्द : भारी विरोध के बीच बैकफुट पर केंद्र

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की सीनेट और सिंडिकेट में किए गए बदलाव का आदेश अब केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है. ये निर्णय शिक्षा मंत्रालय ने उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों, वाइस-चांसलर,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री अकाल तख्त साहिब पर बाढ़ पीड़ितों के लिए शिरोमणी अकाली दल ने की अरदास : चार साल से तटबंध नहीं बने हैं न फंड रिलीज किए गए न ही रिव्यू किया : सुखबीर सिंह बादल?

अमृतसर : शिरोमणी अकाली दल के द्वारा आज श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की गई जिसमें अध्यक्ष सुखबीर बादल के इलावा सारी अकाली दल की लीडरशिप मौजूद रही । इस मौके मीडिया से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद की तय हुई एक्सपायरी डेट : रोट के नमूनों पर आई रिपोर्ट

रोहित जसवाल ।  शाहतलाई : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दियोटसिद्ध क्षेत्र में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के बाहर व्यापारियों द्वारा बेचा जाने वाला प्रसाद इसे बनाए जाने की तारीख से केवल...
Translate »
error: Content is protected !!