मंडे मीटिंग में एडीएम चंबा ने की विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा : कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने के दिए निर्देश

by
एएम नाथ। चम्बा  :   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने 7 अक्टूबर को मंडे मीटिंग में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
मंडे मीटिंग में चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण कार्य, चंबा में बनने वाले इनडोर खेल स्टेडियम, मंझीर में निर्मित गौ सदन, पर्यटन विभाग द्वारा जोत तथा नैनी खडड में लगाए जाने वाले साईन बोर्ड तथा होर्डिंग, अपना विधालय योजना तथा ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र कुरां वारे विस्तृत समीक्षा व चर्चा की गई।
बैठक में एडीएम अमित मेहरा ने वन विभाग के अधिकारीयों को ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र कुरां से संबंधित मामले को प्राथमिकता देते हुए आगामी मंडे बैठक में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को जिला मुख्यालय चंबा में बनने वाले इंडोर खेल स्टेडियम के परिवर्तित डिजाइन तथा पेड़ कटान संबंधी कार्य प्रगति रिपोर्ट को एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मंजीर में निर्माण अधीन गौसदन के संबंध में एडीएम चंबा ने उपनिदेशक पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि वह गौसदन के शेष कार्य से संबंधित मामले को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर दो सप्ताह के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा इसका कब्जा लें।
बैठक में जितेंद्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक, जगदीश चंद संख्यान जिला राजस्व अधिकारी, चमन शर्मा जिला कल्याण अधिकारी, ओम प्रकाश ठाकुर जिला विकास अधिकारी, डी सी चौहान अग्रणी जिला प्रबंधक सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी बिना किसी भेदभाव के आमजन तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाएं – उपमुख्यमंत्री

ऊना, 21 जुलाई – विभागीय अधिकारी प्रदेश सरकार द्वारा जनहित मे चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के आमजन तक पहुंचाएं तथा इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा में कॉलेज छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला, सैलून में काम करने वाला होशियारपुर निवासी युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के शांत माने जाने वाले जिला चंबा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंबा शहर में शनिवार को एक कालेज छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर के चहुमुखी विकास के लिए मिलकर करें कार्य: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 01 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने नगर परिषद हमीरपुर के चारों नए मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वे शहर के चहुमुखी विकास के लिए मिलकर कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैग रिपोर्ट ने खोली सुक्खू सरकार की पोल – व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने व्यवस्था को ही ध्वस्त कर दिया : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि 2023-24 की कैग रिपोर्ट ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली की सच्चाई उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!