मंडोलू अग्निकांड के प्रभावित परिवार को जिला परिषद मनोज मनु ने दी राहत सामग्री

by

एएम नाथ। चम्बा : विकास खण्ड मैहला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव मंडोलू में बुधवार देर रात को एक घर में आग लग गई । जिसमें परिवार का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस दुखद हादसे में घर को भारी नुकसान पहुँचा है। हालाँकि जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन परिवार के सामने अब बड़ी संकट की स्थिति खड़ी हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही समय में घर पूरी तरह जल गया और परिवार अपने कपड़ों और कुछ जरूरी चीजों के अलावा कुछ भी नहीं बचा सका।
वहीं वीरवार प्रात: करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर धैर्य दिया साथ में सरकार व प्रशासन से मुसाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके आलावा उन्हें मौके पर पहुंच कर प्रभावित परिवार को राहत सामग्री भी वितरित की। जिसमें राशन के आलावा बिस्तर भी था। उन्होंने राहत सामग्री में गद्दे, रजाई, सिरहाने, डबल बैडशीटें,
चावल, आटा, दालें, नमक, हल्दी, तेल, मसाले, चीनी कुकर, डेजकी, तवा, कढ़छी, तैंथा, थालीयां, गिलास, चम्मच, कटोरीयां, परात, चकला बेलना इत्यादि वितरित किये । सरकार व प्रशासन की तरफ से जो मदद मिलेगी उसके लिये समय लगेगा परंतु यह वो सामान है जिसकी इन्हे तुरंत आवश्यकता है । वहीं जिला परिषद मनु ने बताया कि यह केवल सामान की क्षति नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, यादों और सपनों का टूट जाना है, जो किसी भी परिवार के लिए बहुत बड़ा दुख है। हम प्रभावित परिवार को सरकार व प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मई में भी बर्फबारी जारी : मनाली-लेह NH पर वाहनों की आवाजाही शुरू; 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

एएम नाथ।  शिमला :  सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बहाल कर दिया है। मंगलवार से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। उपायुक्त लाहुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित बिजली के बिलों का शीघ्र करें भुगतान : सहायक अभियंता टी. आर. ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा : विद्युत उप मंडल-1 चंबा के सहायक अभियंता टी. आर. ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा गैर-व्यावसायिक एवं गैर-घरेलू श्रेणी के सभी सरकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकगीतों में जनजीवन पर आधारित पुस्तक भेंट:— DC आबिद हुसैन सादिक बिलासपुर ने की सराहना

बिलासपुर, 21 नवंबर :   वरिष्ठ साहित्यकार रामलाल पाठक ने अपनी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “लोकगीतों में जनजीवन” वीरवार को उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आखिर किसकी शह पर ले रहे इतने बड़े फैसले : सीएम भगवंत मान किसकी शह पर ले रहे.. ?

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार धरा 4 दिन के अंतराल में के भीतर तीन बड़े एक्शन होते हैं. पहले खबर आती है कि आतंकवाद के आरोपों में असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद अमृतपाल...
Translate »
error: Content is protected !!