मंत्रिमंडल की हरी झंडी : सीपीएस मामले में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने को हरी झंडी दे दी

by

एएम नाथ। शिमला , 17 नवंबर : प्रदेश मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियों को रद्द किए जाने के मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने को हरी झंडी दे दी है। ये फैसला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को शिमला में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया।

बैठक में हाईकोर्ट की तरफ से 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियां रद्द करने से जुड़े विषय पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर अपना पक्ष रखेगी। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय मामले मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडल बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से आसाम में बनाए गए सी.पी.एस. एक्ट को लेकर जो दलील दी जा रही है, प्रदेश में नियुक्तियां उसके विपरीत हुई है। असम में सी.पी.एस. को मंत्री के समान दर्जा प्राप्त था, जबकि हिमाचल प्रदेश में ऐसा नहीं था। अब सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाकर हमेशा के लिए विवाद को समाप्त करना चाहती है। प्रदेश में बनाए गए सी.पी.एस. ऑफिस ऑफ प्रोफिट के दायरे में नहीं आते थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार को गिराने का शुरू से प्रयास किया, जिसके ऊपर 150 करोड़ रुपए खर्च होने की बात कही जा रही है। नेगी ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिस मामले को लेकर हाईकोर्ट गए, वह उसी कानून के तरह खुद सी.पी.एस. बने थे। अब उनको सत्ता से बाहर होने के बाद सी.पी.एस. की नियुक्तियां असंवैधानिक लगती हैं।

 जयराम ने सत्ता में रहते हुए कानून को रिपील क्यों नहीं किया :  राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जिस कानून को असंवैधनिक बता रहे हैं, उन्होंने खुद सत्ता में रहते हुए उसे रिपील क्यों नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को अपने कार्यकाल में बने सी.पी.एस. नियमों की परिधि में नजर आते हैं तथा कांग्रेस शासनकाल में संविधान के विरुद्ध दिखते हैं। नेगी ने कहा कि मंत्रिमंडल बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि इसकी तिथि का निर्धारण जल्द किया जाएगा। इस समय विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया विदेश दौरे पर है। ऐसे में उनके लौटने के बाद सत्र के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए दी मदद, कांग्रेसियों के लिए नहीं : जयराम ठाकुर

बंज़ार के दयार में जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के लिए किया चुनाव प्रचार, मांगे वोट एएम नाथ । मंडी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि आपदा के समय केंद्र सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म मामले में दोषी भूपेंद्र को 12 साल के कठोर कारावास : 20 हजार रुपये जुर्माना

एएम नाथ। शिमला : जिला अदालत ने 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म मामले में दोषी भूपेंद्र को 12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को 20 हजार रुपये जुर्माना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई

एएम नाथ।  नाहन, 4 अक्तूबर। नाहन शहर को बेसहारा गौवंश की समस्या से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए आज सात बेसहारा गौवंश को सिरमौर स्थित कोटला बड़ोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून फिर सक्रिय, मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें: मुख्यमंत्री सुक्खू

भारी बारिश के बीच सतर्क रहें, सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, मुख्यमंत्री की अपील, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर...
Translate »
error: Content is protected !!