मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हार के कारणों का आकलन करने के लिए 15 विधायकों के साथ की बैठक

by

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए अनुकूल परिणाम न मिलने के बाद पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हार के कारणों का आकलन करने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार विधायकों, नेताओं और उम्मीदवारों से मुलाकात की है। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक चंडीगढ़ पहुंच गए हैं और पार्टी विधायकों के साथ बैठक की है।

सूत्रों की मानें तो सीएम भगवंत मान आज दिल्ली जाएंगे। उम्मीद है कि वह पार्टी हाईकमान से मंत्रिमंडल फेरबदल के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान सीएम भगवंत मान जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर सकते हैं।

मोहाली में 15 विधायकों के साथ बैठक :   सूत्रों के मुताबिक, संदीप पाठक के नेतृत्व में मोहाली में बैठक हुई। इस बैठक में गुरप्रीत सिंह बनवाली, देविंदर सिंह लाडी ढोस, हरमीत सिंह पठानमाजरा, अशोक पाराशर पप्पी, दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, वीरेंद्र गोयल और रवजोत सिंह मौजूद थे। बैठक में अमृतसर सेंट्रल के विधायक अजय गुप्ता भी मौजूद थे। अजय गुप्ता ने पहले भी नशे जैसे मुद्दों पर अपनी सरकार पर सवाल उठाए थे। हालांकि बाद में वे पीछे हट गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के क्विज मुकाबले करवाए गए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे उन्नत भारत अभियान के अधीन गोद लिए गए गांव गढ़ी के सरकारी हाई स्कूल में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए जागरुक किया...
article-image
पंजाब

27 नवंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की होगी शुरुआत : 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा करेंगे

अमृतसर : पंजाब में 27 नवंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत होगी। बता दें ये योजना के तहत 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा करेंगे। इस योजना को 6 नवंबर को कैबिनेट से...
article-image
पंजाब

पूर्व पार्षद धीर ने चब्बेवाल की सरपंच रीना सिद्धू को दी बधाई

होशियारपुर /  दलजीत अजनोहा :  पंचायत चुनाव में चब्बेवाल से रीना सिद्धू को सरपंच बनने पर पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर ने बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया।...
article-image
पंजाब

सफाई एक सामूहिक जिम्मेदारी है, हर नागरिक का योगदान आवश्यक: ब्रम शंकर जिम्पा

– कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छता बिन सेवा धर्म वेलफेयर सोसायटी के वार्षिक समागम में की शिरकत – सोसायटी की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर तीसरे सफाई लंगर की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 4 अगस्त: स्वच्छता...
Translate »
error: Content is protected !!