मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल जल्द , माझा के एक मंत्री की छुट्टी तय : मोहिंदर भगत को पद देने की तैयारी

by

चंडीगढ़  : पंजाब में मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई। सरकार ने गवर्नर हाउस से समय भी मांग लिया है। जालंधर वेस्ट सीट से उपचुनाव प्रचार के दौरान सीएम मान ने स्टेज से कहा था कि आप मोहिंदर भगत को जिताओ, आगे मंत्री बनाने की सीढ़ियां मैं चढ़ाऊंगा,  जनता से किया वादा सीएम जालंधर पूरा करने जा रहे हैं।   आगामी दिनों में मोहिंदर भगत मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।  इसके साथ माझा के एक मंत्री की छुट्टी तय है।

जानकारी मुताबिक सीएम मान जालंधर प्रचार के दौरान कई मंत्रियों की कारगुजारी से खुश नहीं दिखाई दिए हैं। प्रचार के दौरान लोगों द्वारा कई अहम मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया गया है। व्यापारियों के साथ पांच मीटिंग में भी कई समस्याएं निकलकर सामने आई हैं। वहीं माझा के एक मंत्री की कारगुजारी से सीएम मान बिलकुल खुश नहीं है, जिसकी छुट्टी की जा सकती है और उसके स्थान पर नए चेहरे को शामिल किया जा सकता है।

सांसद मीत हेयर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनकी जगह पर कोई नया मंत्री नहीं बनाया गया है। मोहिंदर भगत राज्य के खेल मंत्री बन सकते हैं। चूंकि जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब है, ऐसे में यह विभाग उनके लिए ज्यादा उपयुक्त भी माना जा रहा है। मोहिंदर भगत खुद खेल उद्योग चलाते हैं और उनको कई समस्याओं का पता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल के खड़े ट्रक में टकराने से मोटरसाइकिल चालक की मौत : ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 24 अप्रैल : गत 21 अप्रैल को सायं 9:30 बजे के करीब जसपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी रसूलपर तथा बलविंदर सिंह पुत्र गुलजार सिंह अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.- 32-जे-9238 पर सवार...
article-image
पंजाब

एसएसपी माहिल ने पुलिस लाइन अस्पताल के एसएमओ डा. लखवीर सिंह के डीएचओ बनने पर बधाई, दी

होशियारपुर : जिला पुुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने आज जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह की नियुक्ति पर बधाई देते हुए बतौर डी.एच.ओ भी शानदार सेवाएं यकीनी बनाने की कामना करते हुए कहा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के जनतक, कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों ने शिक्षकों पर सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार की कड़ी निंदा की 

गढ़शंकर, 13 मार्च: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फेडरेशन, जे. पी.एम.ओ. और गढ़शंकर ब्लॉक की जनतक एवं कर्मचारी संगठनों ने चंडीगढ़ में सांझा अध्यापक मोर्चा द्वारा अनावश्यक टेट परीक्षा और मुख्यमंत्री भगवंत मान...
article-image
पंजाब

न्यूजीलैंड के जेल विभाग में गांव भज्जल की एकता बड़पग्गा बनी करेक्शन अफसर

गढ़शंकर : आज के युग में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। फिर बात चाहे शिक्षा की हो या फिर नौकरी की लड़कियों ने हमेशा ही बाजी मारी है। इसकी...
Translate »
error: Content is protected !!