मंत्रियों को कंटोल में रखों ….अफसरों ने सीएम भगवान मान को दिया अल्टीमेटम

by
चंडीगढ़ :  पंजाब में भगवंत मान को शिकायत भेजी है कि जिसमें मंत्रियों को कंटोल रखने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। अधिकारियों ने ऐसा न करने पर कामकाज बायकाट तक की चेतावनी दी है।
                         राजस्व मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा कुछ दिन पहले मोगा में तहसील, फर्द केंद्र तथा सेवा केंद्र की चैकिंग करने गए थे। इस दौरान उन्हें एक शिकायत के मामले में सब रजिस्ट्रार (तहसीलदार) को सवाल-जवाब किए। अधिकारियों का आरोप है कि उस समय शिकायतकर्ता एवं मीडिया वहां मौजूद था। इस मामले की जांच एडीसी के पास भी चल रही है। ऐसे में इस तरह जनतक तौर पर सवाल पूछना गैर कानूनी एवं निदंनीय है। जांच के नतीजे आने से पहले ही ऐसी घटना अधिकारियों के साथ सौतेला व्यवहार है।
बता दें कि मोगा में जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी की शिकायत मंत्री के पास पहुंची थी। इसमें व्यापारिक जमीन को रिहायशी के तौर पर दर्ज किया गया था। जिसमें स्टैंप ड्यूटी की चोरी की गई थी। मंत्री जिंपा ने इस मामले में डीसी से रिपोर्ट मांगी थी। जिसको लेकर जांच एडीसी व माल अधिकारियों ने मंत्री पर एकतरफा जांच करने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया। जिसमें तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस संबंधी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव का शेड्यूल…इस दिन जारी हो सकता : जानें कितने चरणों में वोटिंग की संभावना

नई दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग  के अधिकारी चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए देश के कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि 13 मार्च के बाद...
article-image
पंजाब

पति पर पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर l थाना गढ़शंकर पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में पति पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मिरतका के पिता...
Translate »
error: Content is protected !!