मंत्री अनमोल गगन मान वकील शाहबाज सिंह सोही के साथ बंध गईं शादी के बंधन में

by

जीरकपुर :  पंजाब की पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, आतिथ्य और श्रम मंत्री एवं खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान रविवार को जीरकपुर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाभा साहिब में वकील शाहबाज सिंह सोही के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।  विवाह समारोह में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। आनंद कारज के बाद एक स्थानीय पैलेस में रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की गई जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कई विधायकों सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं और राजनेताओं ने भाग लिया।
अनमोल गगन मान के पति शाहबाज़ सिंह सोही एक बिजनेस परिवार से हैं जो जीरकपुर के ही बलटाना गांव के रहने वाले है और जीरकपुर में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। शाहबाज का परिवार चंडीगढ़ में रहता है। आनंद कारज के दौरान शाहबाज ने पारंपरिक शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहनी थी, जबकि अनमोल गगन मान ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था।
एक शानदार समारोह में अनमोल गगन और शाहबाज सिंह सोही ने अपने करीबियों की मौजूदगी में सिख परंपराओं के अनुसार शादी की रस्में पूरी कीं। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, गुरमीत सिंह मीत हेयर, ब्रह्म शंकर जिम्पा, शैरी कलसी, डॉ. बलबीर सिंह, हरपाल चीमा, ओ.एस.डी. बलतेज पन्नू, हरभजन सिंह ईटीओ, लालजीत सिंह भुल्लर, राणा गुरजीत सिंह, डेराबस्सी के विधायक कुलजीत रंधावा और विपक्षी दलों के अन्य प्रमुख नेताओं ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी शादी करने पहुंचा थे पंजाब के युवक युवती : गाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत : प्रेमिका की लाश देख दहाड़े मार रो रहा था प्रेमी

ज्वालामुखी :  हिमाचल के ज्वालामुखी में शादी करने के लिए पहुंचे पंजाब के युवक युवती में से युवती को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। प्रेमिका का शव सड़क पर पड़ा देख प्रेमी बुरी...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी अस्पताल में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन : फोर्टिस अस्पताल के महिला रोग, न्यूरोलॉजी एवं किडनी रोग विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

तलवाड़ा, 30 जनवरी :  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता की प्रेरणा से आज बीबीएमबी अस्पताल, तलवाड़ा में फोर्टिस अस्पताल, जालंधर के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो सगे भाइयों की मौत : अनियंत्रित होकर धामी-सुन्नी मार्ग से सैंज खड्ड में गिरा ट्रक

शिमला जिले की धामी-सुन्नी सड़क पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सैंज खड्ड में गिर गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। हादसा रविवार रात करीब 1:00 बजे का बताया जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक संजीव सूरी बने यात्रियों के लिए मसीहा

एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा और विभिन्न स्थानों में फंसे यात्रियों के लिए राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक श्री संजीव सूरी मसीहा बनकर सामने आए। जिन्होंने चंबा और विभिन्न स्थानों...
Translate »
error: Content is protected !!