मंदिर कमेटियों को पवित्र अक्षत कलश सांसद मनीष तिवारी ने भेंट किए : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र का सांसद मनीष तिवारी ने किया दौरा

by
माहिलपुर / गढ़शंकर, 8 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के माहलपुर सहित गणेशपुर और मोरांवाली गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को जानने सहित विकास कार्यों के लिए अपने संसदीय कोटे से फंड भी जारी किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि लोगों की समस्याओं को हल करना और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। इसके चलते वह हलके में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास करते हैं।
इस दौरान लोगों द्वारा हिट एंड रन कानून को लेकर लोगों के सवालों का जवाब देते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि इस संबंध में सरकार को ड्राइवरों का पक्ष भी सुनना चाहिए और उनके साथ हमदर्दी बरतनी चाहिए।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से लोकहित को प्राथमिकता दी है और पार्टी की सरकारों के दौरान देश का सर्वपक्षीय विकास हुआ है। उन्होंने माहलपुर स्थित दाना मंडी स्थित रामलीला मैदान के विकास हेतु 5 लाख रुपए की ग्रांट भी प्रबंधकों को सौंपी। उन्होंने अन्य गांवों के विकास हेतु भी फंड जारी करने का ऐलान किया।
इस अवसर पर अन्य के अलावा पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, रामलीला कमेटी के प्रधान सुभाष गौतम, रामलीला कमेटी के चेयरमैन बलबीर ठाकुर, शिव मंदिर कमेटी के प्रधान नरेंद्र आनंद, सुरेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, राज कुमार, किशोर कुमार, गुरचरण बब्बू, मास्टर शंभू, सरपंच तीर्थ कौर, इंस्पेक्टर बलदेव कृष्ण, सरपंच रीटा देवी, सरपंच जसपाल सिंह लाली भी मौजूद रहे।
सांसद मनीष तिवारी ने मंदिर कमेटियों को पवित्र अक्षत कलश भेंट किए  :  श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा भगवान श्री राम के अयोध्या में बना रहे भव्य मंदिर में 22 जनवरी को उनके बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शिव मंदिर माहलपुर की ओर से अलग-अलग मंदिर कमेटियों को पवित्र अक्षत कलश भेंट किए गए।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि भगवान श्री राम करोड़ों भारत वासियों की श्रद्धा का प्रतीक है और देश में राम राज्य की स्थापना से ही समाज के सभी वर्गों का कल्याण संभव है। उन्होंने इस पावन अवसर की सभी को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व प्रमुख अंक ज्योतिषी एच.के. गमेर ने वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में साझा किए विचार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा के साथ एक विशेष बातचीत में विश्व प्रमुख अंक ज्योतिषी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित एच.के. गमेर ने प्राचीन ज्योतिष विद्या पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

ग्रीन बूथ पर पौधे देकर किया जाएगा मतदाताओं का सम्मान : पौधे लगाकर मनाएंगे लोकतंत्र का महापर्व: ADC राहुल चाबा

एडीसी व अन्य अधिकारियों  ने जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में पौधे लगाकर  ग्रीन चुनाव का किया आह्वान होशियारपुर, 31 मई: जिले में मतदाताओं को ग्रीन चुनाव के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जहां ग्रीन बूथ...
article-image
पंजाब

रोष मार्च के रास्ते में आकर डिप्टी स्पीकर ने लिया मांग पत्र : पंजाब इंप्लाइज एंड पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर शहर में रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 10 फरवरी : पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा पंजाब के निमंत्रण के तहत पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा के संगठन द्वारा संयुक्त रूप से गांधी पार्क गढ़शंकर में एकत्र होकर और...
Translate »
error: Content is protected !!