मजदूर दिवस पर कामरेड रघुनाथ सिंह को सीपीआई(एम) द्वारा किया गया नमन

by

गढ़शंकर: मजदूर दिवस के अवसर पर आज सीपीआईएम कमेटी बीनेवाल वीत द्वारा मजदूरों तथा मेहनतकश लोगों के मसीहा कामरेड रघुनाथ सिंह की समाधि पर जाकर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर निर्मला देवी, ब्लॉक समिति मेंबर मोहन लाल और रमेश धीमान ने बताया कि कामरेड रघुनाथ सिंह ने अपना पूरा जीवन मजदूरों, मुलाजिमों तथा मेहनत कश लोगों की मांगों के लिए
सरकारों से लड़ने के लिए लगा दिया। इस लिए आज हम मजदूर दिवस पर उन्हें विशेष तौर पर नमन करने के लिए उनकी समाधि पर एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज हम प्रण करते हैं कि कामरेड रघुनाथ सिंह द्वारा मजदूर क्लास के लिए किए गए कार्यों को वह निरंतर जारी रखेंगे। इस अवसर पर कुलभूषण कुमार, देवेंद्र राणा, सतीश शर्मा, देवेंद्र कुमार, लालचंद, सीतू, किशोर, मिंटू तथा हैप्पी आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा गढ़शंकर डाकघर के सामने धरना लगाया

गढ़शंकर, 14 दिसम्बर: ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। इसी श्रृंखला तहत गढ़शंकर डिवीजन के सभी ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा गढ़शंकर डाकघर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला की गंगा में डूबने से मौत…..वीडियो में देखें कैसे : मां-मां कहती रह गई बच्ची

चंडीगढ़  सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की होड़ में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई, जहां एक...
article-image
पंजाब

सीएम मान के पूर्व ओएसडी और पूर्व सांसद जगमीत बराड़ सहित 4 बड़े नेता बीजेपी में शामिल

चंडीगढ़. पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लक्ष्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना विस्तार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी को बड़ी मजबूती मिली, जब पूर्व कांग्रेस...
article-image
पंजाब

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आश्रम में बेटियों की लोहड़ी धूमधाम से मनाई

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान होशियारपुर की ओर से गौतम नगर आश्रम में बेटियों की लोहड़ी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर साध्वी रुक्मणी भारती जी ने भ्रूण हत्या के प्रति...
Translate »
error: Content is protected !!