मजदूर हर परिस्थिति में अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे : मजदूर दिवस का संदेश

by
गढ़शंकर, 1 मई : गढ़शंकर के सार्वजनिक संगठनों द्वारा वन नर्सरी में मक्खन सिंह वाहिदपुरी, मास्टर राज कुमार, राम जी दास चौहान और शाम सुंदर कपूर के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाया गया। वन मजदूर नेता कामरेड पवन कुमार ने जोरदार नारों के बीच लाल झंडा फहराया। इस दौरान वक्ताओं ने मई दिवस के इतिहास तथा मजदूरों द्वारा काम के 8 घंटे करवाने के लिए की गई कुर्बानियों को याद करने के साथ-साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा मजदूर व किर्ति वर्ग के हितों को सुरक्षित करने के लिए किये अथक प्रयत्नों की प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने कहा कि खूनी संघर्ष से मजदूरों को जो छोटी-छोटी सुविधाएं मिली थीं, उन्हें बड़े पूंजीपतियों व सरकार के प्रभाव में विभिन्न मजदूर विरोधी कानून लागू कर खत्म किया जा रहा है। आज श्रमिकों व कर्मचारियों से आठ घंटे की जगह 12 घंटे काम लिया जा रहा है। न्यूनतम वेतन कानून लागू नहीं किया जा रहा है। वर्तमान केंद्र सरकार श्रमिकों व कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकारी संस्थानों को कोड़ियों के दाम बेचकर बेरोजगारी दर बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने सांप्रदायिक फाशीवादी एजेंडे को लागू करके मजदूरों और कर्मचारियों की एकता को तोड़ना चाहती है, लेकिन भारत का मजदूर वर्ग केंद्र सरकार के सांप्रदायिक फाशीवादी एजेंडे का जवाब देकर अपनी एकता को मजबूत करेगा और अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेगा और कोई भी बलिदान देने से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर प्रिंसिपल जगदीश राय, मास्टर नरेश कुमार, बलवंत राम5 शिंगारा राम, मेजर सिंह, प्रवीण कुमार, जोगिंदर सिंह, रमन कुमार, हरपाल कौर, गुरनाम हाजीपुर, जगदीश पखोवाल, सरूप चंद, गुरप्रीत गोपी, गोपाल दास ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मंच संचालन चौधरी जीत बगवाईं ने किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इलाके में बिक रहे नशीले पदार्थो की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाये जाने की मांग करेंगे : डॉ. सुभाष शर्मा।

गढ़शंकर, 17 अक्तूबर :  हम गढ़शंकर हलके और पंजाब में चल रहे नशे के गंदे कारोबार की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से करवाने की सिफारिश की मांग करेंगे ताकि पंजाब के युवाओं को इस...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल में त्रिकोनिया मुकाबला व मतदाताओं की चुपी को भांपने को उमीदवार बेकरार…. आप, कांग्रेस व अकाली बसपा के साथ साथ भाजपा भी ठोक रही ताल

चब्बेवाल (मोनिका भारद्वाज) सुरक्षित विधानसभा सीट चब्बेवाल में इस बार तीन पुराने और एक नया चेहरा चुनावी मैदान में है। डाक्टरी पेशा से राजनीति की पिच पर सफल हुए कांग्रेस प्रत्याशी विधायक डा. राज...
article-image
पंजाब

पंकज को दसवीें में सौ प्रतिशत अंक लेने पर आर्दश सोशल वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब ने किया सम्मानित

गढ़शंकर: आर्दश सोशल वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब दुारा जिला सचिव जीत राम रत्तू के नेतृत्व में पब्लिक स्कूल सड़ोया के विधार्थी पंकज पुत्र लहिंबर सिंह ने दसवीं के नतीजे में 650 में से 650 अंक...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल को अस्पताल पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से तीन दिन का और समय मांगा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश का पालन करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। डल्लेवाल पिछले 36...
Translate »
error: Content is protected !!